Realme 15 Pro उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन से सिर्फ कॉल या मैसेज नहीं,स्मार्ट AI कैमरा और लंबी चलने वाली बैटरी की उम्मीद रखते हैं। इसमें है Realme ने 7000mAh की तगड़ी बैटरी, 50MP AI कैमरा, Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, और 144Hz AMOLED डिसप्ले दी हे। यानी एक पावरहाउस जो दिखने में भी शानदार है।
चाहे आप वीडियो कॉलिंग या सोशल मीडिया के क्रिएटर हों। यह फोन आपका भरोसेमंद पार्टनर साबित होगा। AI Edit Genie जैसे नए फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। Realme 15 Pro एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन है
| Phone Name | : Realme 15 Pro |
| RAM | : 8 GB/12 GB |
| ROM | : 128GB/ 256GB / 512GB |
| Camera | : 50MP+50MP |
| Display | : 6.8 inches AMOLED(Curved Display) |
| Battery | : 7000 mAh |
| Charger | : 80W Ultra Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 |
फर्स्ट लुक
Realme हमेशा से ही अपने डिजाइन और कलर ऑप्शन के लिए पसंद किया जाता है। Realme 15 Pro भी इस मामले में पीछे नहीं है। इसमें आपको प्रीमियम ग्लास फिनिश के साथ स्लिम बॉडी मिलेगी, जो हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देती है।
स्टोरेज
Realme 15 Pro की स्टोरेज की बात करे तो कम्पनी ने इसमें चार ऑप्शन दिए हे। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज,8GB RAM + 256GB स्टोरेज,12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में मिलाने वाला हे।
केमेरा
आजकल फोन खरीदते वक़्त पहला सवाल यही होता है की कैमरा कैसा है। क्योंकि अब कॉल से ज़्यादा हम कैमरा चलाते हैं। फोटो, Reels, वीडियो कॉल्स, और कभी-कभी अपनी ही शक्ल निहारने के लिए। तो चलिए बात करते हैं कैमरे की। Realme 15 Pro का कैमरा वाकई में बात करने लायक है। इसमें दो रियल केमेरा सेटअप मिलाने वाला हे। जिसमे 50MP वाइड ऐंगल प्रामेरी केमेरा दिया गया हे। और 50MP Ultra-wide कैमरा हे। जिसमे ग्रुप फोटो, लैंडस्केप तस्वीरों के लिए बढ़िया हे। और Realme ने इसमें 50MP AI सेल्फी कैमरा भी दिया हे। जिसमे हाई-डिटेल के साथ ब्यूटी मोड भी है।
बैटरी
अब फोन में कैमरा अच्छा हो,स्क्रीन बड़ी हो,पर अगर बैटरी दोपहर तक ही जवाब दे दे,तो सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है। Realme 15 Pro ने इस बात को बखूबी समझा है और इसमें दी है 7000mAh की तगड़ी बैटरी। मतलब इसे दिन में 2 बार चार्ज करने का झंझट गया। इस मोटी बैटरी को चार्ज करने के लिए कम्पनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी दिया हे। जो 0% से 50% तक चार्ज सिर्फ 25 मिनट में करता हे।
प्रोसेसर
स्मार्टफोन का असली दम उसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में ही छुपा होता है। Realme 15 Pro इसी चीज़ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 इस्तेमाल किया है। जो फोन को फास्ट और स्मूद बनाता है। आप बिना लैग के ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं और बैकग्राउंड में कई ऐप्स रन कर सकते हैं।
डिजाइन
Realme 15 Pro स्मार्टफोन दिखने में प्रीमियम लगता हे। और फोन हाथ में पकड़ने पर भारी नहीं लगता। क्योकि इसके वजन सिर्फ करीब 187 ग्राम है। इसमें Realme ने तीन कलर्स ऑप्शन में लॉन्च किया हे। जिसमे आपको elvet Green, Silk Purple, Flowing Silver जैसे कलर्स मिलने वाले हे। जो हर तरह के शौक वाले लोगों को पसंद आएँगे।
प्राइज
जब कोई नया स्मार्टफोन आता है,तो सबसे पहले जो सवाल दिमाग में आता है वो ये होता है की अच्छा तो सब कुछ हे पर कीमत क्या है? तो चलिए विस्तार से बात करते हैं Realme 15 Pro की Price & Value for Money के बारे में। जिसमे 8GB + 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 29,999 रुपये हे। 8GB + 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 31,800 रुपये हे। 12GB + 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 34,450 रुपये हे। और
12GB + 512GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 37,999 रुपये रखी गई हे।
Realme 15 Pro उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो 30-35 हजार के बजट में एक स्टाइलिश,दमदार,कैमरा+बैटरी+डिज़ाइन से भरपूर फोन चाहते हैं।
इसे भी पढ़े : iQOO Z10 5G प्राइज इन इंडिया
इसे भी पढ़े : Vivo T4 Ultra प्राइज इन इंडिया
इसे भी पढ़े : OnePlus Nord CE 5 5G प्राइज इन इंडिया
इसे भी पढ़े : VIVO T4 प्राइज इन इंडिया
इसे भी पढ़े : VIVO V60 प्राइज इन इंडिया





