अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग में तगड़ा हो. और बैटरी भी लंबी चले और डिसप्ले भी शानदार हो। तो इसी को ध्यान में रखते हुए iQOO ने मार्केट में पेश किया है अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 5G। यह फोन खासकर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो गेमिंग,मल्टीटास्किंग और शानदार कैमरा क्वालिटी सब कुछ एक ही डिवाइस में चाहते हैं।
iQOO Neo 10 5G एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन है। जिसे खास तौर पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें मिलता है लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर,7000mAh की बड़ी बैटरी,120W सुपरफास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिसप्ले। और शानदार डिजाइन और बेहतरीन कैमरा इसे बनाते हैं मिड-रेंज कैटेगरी का परफेक्ट पावरहाउस।
| Phone Name | : iQOO Neo 10 5G |
| RAM | : 8 GB/12 GB / 16GB |
| ROM | : 128 GB/ 256 GB / 512GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.78 inches AMOLED |
| Battery | : 7000 mAh |
| Charger | : 120W Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
फर्स्ट लुक
जब पहली बार आप iQOO Neo 10 5G को हाथ में लेते हैं तो सबसे पहले इसकी स्टाइलिश डिज़ाइन आपकी नज़रें खींच लेता है। इसका ग्लास प्रीमियम फील देता है। और कैमरा मॉड्यूल का नया लेआउट इसे और भी मॉडर्न बना देता है। फोन काफी स्लिम और हल्का है। इसलिए लंबे समय तक पकड़कर इस्तेमाल करने में भी दिक्कत नहीं होती। कुल मिलाकर फर्स्ट लुक से ही साफ हो जाता है कि iQOO Neo 10 5G सिर्फ पावरफुल ही नहीं बल्कि स्टाइलिश भी है।
स्टोरेज
iQOO Neo 10 5G स्टोरेज के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। इसमें आपको UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी और LPDDR5X RAM का कॉम्बिनेशन मिलता है। जो इसे बेहद तेज और स्मूद बनाता है। इसमें 8GB / 12GB / 16GB तक का RAM ऑप्शन मिलता हे। और 128GB, 256GB और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलता हे। इसकी फास्ट स्टोरेज टेक्नोलॉजी की वजह से ऐप्स जल्दी लोड होते हैं,गेम्स स्मूद चलते हैं और बड़ी फाइल्स ट्रांसफर करने में भी टाइम नहीं लगता।
केमेरा
iQOO Neo 10 5G की सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं,कैमरा क्वालिटी में भी कमाल का है। इसमें आपको मिलता है डुअल रियर कैमरा सेटअप। जिसमे 50MP Wide Angle प्राइमरी कैमरा जिससे आपकी तस्वीरें शार्प और क्लियर आती हैं। और दूसरा 8MP Ultra Wide Angle कैमरा हे। जो ग्रुप फोटो या नेचर फोटो लेने में ये लेंस आपको बड़ा एरिया एक ही फ्रेम में कैप्चर कर देता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है। जो नेचुरल स्किन टोन और डिटेल्स के साथ खूबसूरत सेल्फी देता है।
डिसप्ले
iQOO Neo 10 5G का डिसप्ले इसे और भी खास बनाता है। इसमें मिलता है एक 6.78 इंच का AMOLED डिसप्ले। जो न सिर्फ बड़ा है बल्कि कलरफुल और शार्प भी है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है गेमिंग,स्क्रॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव काफी स्मूद और कलरफुल होगा। हाई ब्राइटनेस लेवल की वजह से धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। कुल मिलाकर इसका डिसप्ले गेमिंग,मूवी देखने और डेली यूज़ हर चीज़ के लिए परफेक्ट है।
बैटरी
iQOO Neo 10 5G की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी। यह बैटरी आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचाती है। और लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल कर सकते है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। कुल मिलाकर iQOO Neo 10 5G की 7000mAh बैटरी उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो हेवी यूज़ करते हैं और लंबा बैकअप चाहते हैं।
प्रोसेसर
iQOO Neo 10 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। जो फिलहाल मार्केट के सबसे तेज़ और एडवांस चिपसेट्स में से एक है। साथ ही इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। जो इस प्रोसेसर के साथ मिलकर परफॉर्मेंस को और भी स्मूद और तेज़ बना देता है। आसान शब्दों में कहें तो iQOO Neo 10 5G का प्रोसेसर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्पीड से कभी समझौता नहीं करना चाहते।
डिजाइन
iQOO Neo 10 5G का डिज़ाइन प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। पतला बॉडी और ग्लॉसी फिनिश इसे हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम फील कराता है। फोन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि गेमिंग या लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यह आरामदायक लगता हे। इस स्मार्टफोन में आपको दो कलर्स दिए हे। जिसमे Inferno Red और Titanium Chrome हे।
प्राइज
iQOO Neo 10 5G भारत में कई स्टोरेज/रैम वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। इसमें 8GB + 128GB की किंमत 31,999
रुपये , 8GB + 256GB की किंमत 33,999 रुपये ,12GB + 256GB की किंमत 35,999 रुपये और 16GB + 512GB की किंमत 40,999 रुपये हे।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर,शानदार कैमरा,लंबी बैटरी और प्रीमियम लुक हो तो iQOO Neo 10 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
इसे भी पढ़े :
- OnePlus 12 5G Price in india
- Motorola Edge 60 Pro Price in india





