अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो सिर्फ दिखने में अच्छा न हो बल्कि टिकाऊ हो। यानी रोज मर्रा के इस्तेमाल में, हल्की फुल्की गिर फिर या पानी छिड़काव से डर न करे तो OPPO F29 Pro 5G एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आता है। इस ब्लॉग में हम उसके डिज़ाइन, स्पेक्स, कैमरा, बैटरी, यूएसबी, सॉफ्टवेयर और उपयोग को पूरी तरह से समझेंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि यह फोन आपके लिए कितना सही है।
OPPO F29 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो एक प्रीमियम लुक, बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी, दमदार बैटरी बैकअप और भरोसेमंद डेली परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसके साथ ही MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर आपको रोजमर्रा के कामों से लेकर हल्के फुल्के गेमिंग तक बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
| Phone Name | : OPPO F29 Pro 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+2MP |
| Display | : 6.7 inches (AMOLED Curved Display) |
| Battery | : 6000 mAh |
| Charger | : 80W SuperVOOC Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 7300 Energy |
फर्स्ट लुक
पहली नज़र में ही OPPO F29 Pro 5G एक प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टफोन का एहसास कराता है। फोन का स्लिम और कर्व्ड डिज़ाइन, ग्लास फिनिश बैक और मेटल फ्रेम इसे बेहद एलीगेंट लुक देता है। हाथ में पकड़ते ही इसका लाइटवेट बॉडी और स्मूद कर्व एजेस एक फ्लैगशिप लेवल फीलिंग देते हैं। इसके बैक पैनल पर दी गई मैट टेक्सचर फिनिश उंगलियों के निशान नहीं पकड़ती और देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है।
स्टोरेज
OPPO F29 Pro 5G स्टोरेज के मामले में काफी लचीलापन देता है, क्योंकि यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, और 12GB RAM + 256GB हे। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X RAM का इस्तेमाल किया गया है, जो ऐप्स को तेज़ी से चलाने और डेटा एक्सेस को बेहद स्मूद बनाते हैं। हालांकि, इसमें microSD कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है, यानी एक्सपैंडेबल स्टोरेज का विकल्प नहीं है।
केमेरा
OPPO F29 Pro 5G का कैमरा सेटअप उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य 50MP का प्राइमरी कैमरा आता है जो Sony सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ बेहद शार्प और स्टेबल तस्वीरें देता है। इसके साथ एक 2MP डेप्थ सेंसर जो पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर को स्मूद और प्रोफेशनल बनाता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो स्किन टोन और डिटेल को नैचुरल टच देता है।
डिस्प्ले
OPPO F29 Pro 5G में 6.7 इंच का AMOLED Curved डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो करीब 93.5% है, जिससे बेहद स्लिम बेज़ल और प्रीमियम लुक मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 nits तक पहुंचती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।
बैटरी
OPPO F29 Pro 5G की बैटरी परफॉर्मेंस वाकई शानदार है। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन भारी इस्तेमाल के बाद भी साथ निभाती है। चाहे आप दिनभर रील्स देखें, गेम खेलें या वीडियो कॉल करें इसकी पावर आपको निराश नहीं करेगी। इसके साथ कंपनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी है, जिससे फोन सिर्फ 30 मिनट में करीब 70% तक चार्ज हो जाता है। यानी अगर आप जल्दी में हैं, तो कुछ मिनटों की चार्जिंग ही लंबे समय तक काम आएगी।

प्रोसेसर
OPPO F29 Pro 5G में आपको MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिलता है, जो फोन को बेहद स्मूद और फास्ट बनाता है। यह चिपसेट 4nm तकनीक पर बना है और 8 कोर के साथ आता है। जिसमें हाई परफॉर्मेंस और एनर्जी सेविंग दोनों कोर शामिल हैं। इसका Mali-G615 GPU ग्राफिक्स इंटेंसिव गेम्स और वीडियो को भी बिना रुकावट चलाने में मदद करता है।
डिजाइन
OPPO F29 Pro 5G का डिज़ाइन पहली नजर में ही आकर्षक लगता है और इसे पकड़ने में भी बहुत प्रीमियम फील देता है। फोन की Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन इसे रोज़मर्रा के खरोंच और गिरने से बचाती है। पीछे का बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोन को स्टाइलिश लुक देता है। वहीं इसका स्लिम और हल्का फ्रेम हाथ में पकड़ने में आरामदायक है। इसके अलावा, यह फोन IP69 रेटेड है, यानी पानी, धूल और हल्की चोटों से भी सुरक्षित है।
प्राइज
OPPO F29 Pro 5G भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 20,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 25,999 रूपये में मिल जाता है। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। कीमतें विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स और ऑफ़र्स के हिसाब से बदल सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपडेटेड प्राइस चेक करना बेहतर रहेगा।
OPPO F29 Pro 5G एक स्टाइलिश, पावरफुल और भरोसेमंद स्मार्टफोन है जो हर यूज़र के लिए परफेक्ट बैलेंस ऑफ परफॉर्मेंस और फीचर्स देता है।
इसे भी पढ़े :





