स्टाइल, परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स के साथ Motorola का 5G स्मार्टफोन लॉन्च, साथ में 256GB स्टोरेज और 5500mAh बैटरी

motorola edge 60 fusion 5g price india

आज हम बात करेंगे Motorola का ऐसा स्मार्टफोन, जो मिड रेंज सेगमेंट में कुछ ऐसे फीचर्स लेकर आया है कि बजट में रहने वाले हे। उपभोक्ताओं को मैं कुछ कम नहीं ले रहा ऐसा अनुभव हो सकता हे। में बता रहा हूँ Motorola Edge 60 Fusion 5G के बारे में।

Motorola Edge 60 Fusion 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो मिड रेंज बजट में फ्लैगशिप जैसा प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 6.67 इंच का कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1220p रिजॉल्यूशन मिलता है, जो हर स्क्रॉल और वीडियो को बेहद स्मूद और शार्प बनाता है। इसका डिज़ाइन वेगन लेदर फिनिश और Pantone कलर्स में आता है, जिससे फोन देखने और पकड़ने में दोनों में शानदार लगता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मिड-लेवल गेमिंग के लिए काफी पावरफुल है।

Phone Name: Motorola Edge 60 Fusion 5G
RAM: 8GB / 12GB
ROM: 256GB
Camera: 50MP+13MP
Display: 6.67 inches (p-OLED Curved Display)
Battery: 5500 mAh
Charger: 68W Turbo Power Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 7400

फर्स्ट लुक

पहली नज़र में Motorola Edge 60 Fusion 5G वाकई लव एट फर्स्ट साइट जैसा एहसास देता है। इसका कर्व्ड डिस्प्ले और बेहद पतला बॉडी डिज़ाइन देखकर यही लगता है कि यह कोई प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है। पीछे की तरफ दिया गया वेगन लेदर फिनिश हाथ में पकड़ते ही लक्ज़री फील देता है। न फिसलता है और न ही फिंगरप्रिंट्स पड़ते हैं।

स्टोरेज

Motorola Edge 60 Fusion 5G स्टोरेज के मामले में काफी दमदार फोन है। इसमें आपको दो वेरिएंट मिलते हैं। पहला 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और दूसरा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में इतना स्पेस मिलता है कि आप अपने सारे फोटो, वीडियो, ऐप्स और गेम्स आराम से रख सकते हैं, बिना स्टोरेज फुल की टेंशन के। इसमें UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो ऐप्स और गेम्स को तेजी से लोड करने में मदद करती है।

केमेरा

Motorola Edge 60 Fusion 5G अपने कैमरे के दम पर वाकई ध्यान खींचता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है, जो हर शॉट को डिटेल और कलर से भर देता है। खास बात यह है कि इसका मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट करता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में शेक कम होते हैं और रिज़ल्ट ज़्यादा शार्प आता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो काफी क्लियर और नैचुरल फोटो क्लिक करता है।

डिस्प्ले

Motorola Edge 60 Fusion 5G का डिस्प्ले सच में वॉव फील देता है। इसमें आपको 6.67 इंच का कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। इस डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल है, और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। मतलब स्क्रॉलिंग, गेमिंग या सोशल मीडिया पर रील्स देखते समय हर मूवमेंट बेहद स्मूद दिखेगा। Motorola ने इसमें 1400 निट्स ब्राइटनेस दी है, यानी धूप में भी डिस्प्ले क्लियर नजर आता है।

बैटरी

Motorola Edge 60 Fusion 5G की बैटरी वाकई में तारीफ के काबिल है। इसमें आपको 5,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो आम तौर पर पूरे दिन आराम से चल जाती है। मतलब आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, वीडियो देखें, गेम खेलें या कॉल करें दिनभर बिना बार बार चार्ज करने की चिंता के फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बैटरी डाउन हो जाए, तो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

motorola edge 60 fusion 5g price india

प्रोसेसर

Motorola Edge 60 Fusion 5G की असली ताकत इसका MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर 4 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है और 8 कोर के साथ आता है। 4 पावरफुल कोर 2.6GHz की स्पीड पर और 4 एफिशिएंट कोर 2.0GHz पर। मतलब फोन सामान्य ऐप्स से लेकर गेम्स तक हर काम स्मूद और फास्ट तरीके से करता है।

डिजाइन

Motorola Edge 60 Fusion 5G का डिजाइन वाकई आकर्षक और प्रीमियम फील देता है। Curved pOLED डिस्प्ले देखने में स्टाइलिश है और पकड़ने में हाथ में बहुत आरामदायक लगता है। कर्व्ड स्क्रीन की वजह से फोन हाथ में बिल्कुल फिट बैठता है और स्लिम बॉडी इसे और भी शानदार बनाती है। फोन के कलर्स Pantone Validated हैं, यानी जो रंग आप स्क्रीन पर देखते हैं, असल में उतने ही जीवंत और सटीक दिखते हैं।

प्राइज

Motorola Edge 60 Fusion 5G की कीमत मिड रेंज बजट में बिल्कुल सही बैठती है। भारत में इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 19,999 रुपये में मिलता है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

Motorola Edge 60 Fusion 5G एक स्टाइलिश, पावरफुल और भरोसेमंद मिड‑रेंज स्मार्टफोन है जो रोज़मर्रा के यूज़ और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतरीन है।

इसे भी पढ़े :