मार्केट में लॉन्च हुआ OPPO प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 12GB RAM

oppo f29 pro 5g price india

नमस्ते दोस्तों, अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो न सिर्फ दिखने में शानदार हो, बल्कि रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करने में भी माहिर हो, तो OPPO F29 Pro 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसे OPPO ने मार्च 2025 में भारत में लॉन्च किया यह फोन, जो ड्यूरेबल चैंपियन के नाम से मशहूर हो गया है।

OPPO F29 Pro 5G भारत का सबसे मजबूत स्मार्टफोन, जो IP66 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6000mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी के साथ। इसमें मिलता है 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले जो कलरफुल और बेहद स्मूद है। अंदर से यह फोन दमदार MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर चलता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली यूज़ सब कुछ बड़ी आसानी से संभालता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें है 50MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा, जो नेचुरल और क्लियर फोटोज़ देते हैं।

Phone Name: OPPO F29 Pro 5G
RAM: 8GB / 12GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.7 inches ( Curved AMOLED Display)
Battery: 6000 mAh
Charger: 80W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 7300 Energy

फर्स्ट लुक

जब पहली बार आप OPPO F29 Pro 5G को देखते हैं, तो सबसे पहले जो चीज़ ध्यान खींचती है, वो है इसका प्रीमियम और स्टाइलिश लुक। फोन बेहद स्लिम और लाइटवेट है और हाथ में लेते ही इसका ग्रिप कमाल का महसूस होता है। इसका बॉडी डिज़ाइन इतना स्मूद है कि लगता है जैसे एक ही पीस से बना हो। इसका Curved AMOLED डिस्प्ले चारों तरफ से हल्का मुड़ा हुआ है, जो इसे एक फ्लैगशिप फील देता है।

स्टोरेज

OPPO F29 Pro 5G में आपको स्टोरेज के मामले में बिल्कुल भी कमी महसूस नहीं होगी। यह फोन 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB जैसे वेरियंट्स में आता है। यानी आपके पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुनने के कई ऑप्शन हैं। फोन में UFS 3.1 टाइप की स्टोरेज दी गई है, जो बेहद फास्ट है। इससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं, फाइल ट्रांसफर स्पीड काफी स्मूथ रहती है और गेमिंग भी बिना किसी लैग के चलती है।

केमेरा

OPPO F29 Pro 5G का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहतरीन है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जो हर तस्वीर को शार्प और नेचुरल कलर टोन में कैप्चर करता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है, जो आपकी स्किन टोन को नैचुरल रखता है और फोटो में अच्छा बैलेंस लाता है।

डिस्प्ले

OPPO F29 Pro 5G का डिस्प्ले देखकर आपको सच में वाह वाला फील आएगा। इसमें 6.7 इंच का बड़ा Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसका FHD+ रेजोल्यूशन और 2412×1080 पिक्सल स्क्रीन को बेहद शार्प और क्लियर बनाता है। चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या कोई मूवी देख रहे हों, हर चीज़ बेहद खूबसूरत दिखती है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट इसे और भी स्मूद बनाता है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन साफ साफ दिखाई देगी।

बैटरी

OPPO F29 Pro 5G की बैटरी परफॉर्मेंस उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन और कई बार उससे भी ज्यादा चल जाती है। आप पूरे दिन इंस्टाग्राम, यूट्यूब या वॉट्सऐप चला सकते हैं, और फिर भी फोन आपको लो बैटरी की टेंशन नहीं देगा। चार्जिंग की बात करें तो इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।

oppo f29 pro 5g price india

प्रोसेसर

OPPO F29 Pro 5G का प्रोसेसर वाकई शानदार है, क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है जो 4nm तकनीक पर बना है। यह फोन को न सिर्फ तेज़ और पावरफुल बनाता है, बल्कि बैटरी की खपत भी कम करता है। चाहे आप गेम खेल रहे हों, सोशल मीडिया चला रहे हों या एक साथ कई ऐप्स ओपन किए हों यह फोन हर काम को स्मूथली हैंडल करता है।

डिजाइन

OPPO F29 Pro 5G का डिजाइन वाकई प्रीमियम फील देता है। यह फोन देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही हल्का और हैंडी भी है। इसका बॉडी स्लिम है लगभग 0.76cm मोटा और सिर्फ 180 ग्राम वज़न का, जिससे इसे पकड़ने में बहुत आराम महसूस होता है। कंपनी ने इसे दो शानदार कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। जिसमे Granite Black और Marble White, जो इसे एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं।

प्राइज

अगर आप OPPO F29 Pro 5G खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत आपके बजट में आराम से फिट हो सकती है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है ताकि हर यूज़र अपनी जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सके। इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट करीब 23,999 रुपये में मिलता है। जबकि 8GB RAM + 256GB वाला वर्ज़न लगभग 25,999 रुपये का है। वहीं, जो लोग थोड़ा ज़्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 27,999 रुपये रखी गई है।

कुल मिलाकर, OPPO F29 Pro 5G एक ऐसा फोन है जो मिड रेंज सेगमेंट में एक ऑल-राउंडर के रूप में अपनी जगह पक्की करता है।

इसे भी पढ़े :