अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल हो, दिखने में प्रीमियम लगे और गेमिंग या मल्टीटास्किंग में कभी निराश न करे, तो iQOO Neo 6 5G आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। iQOO ने इस फोन को खासतौर पर यूथ और गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।
iQOO Neo 6 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो पावर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है। इसमें आपको मिलता है 6.62 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 870 5G प्रोसेसर, और 64MP OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप। साथ ही, 80W FlashCharge सपोर्ट वाली 4700mAh बैटरी इसे पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए तैयार रखती है। यह फोन न सिर्फ स्पीड और परफॉर्मेंस में कमाल है, बल्कि इसका डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी इसे एक प्रीमियम फील देती है।
| Phone Name | : iQOO Neo 6 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 64MP+8MP+2MP |
| Display | : 6.62 inches ( AMOLED Display) |
| Battery | : 4700 mAh |
| Charger | : 80W Flash Charger |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 870 5G |
फर्स्ट लुक
जब आप पहली बार iQOO Neo 6 5G को देखते हैं, तो इसका लुक तुरंत ध्यान खींच लेता है। फोन का डिजाइन बेहद मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ दिया गया मैट फिनिश बैक पैनल न सिर्फ देखने में शानदार लगता है बल्कि हाथ में पकड़ने पर स्मूथ और कम स्लिपरी महसूस होता है। इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप एक बड़े रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में सलीके से फिट किया गया है, जो फोन को एक बोल्ड और पावरफुल लुक देता है।
स्टोरेज
iQOO Neo 6 5G दो वेरिएंट्स में आता है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, जो UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक के साथ बेहद तेज डेटा ट्रांसफर और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। इस फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन नहीं है, इसलिए जो वेरिएंट आप चुनते हैं, वही आपकी परमानेंट स्टोरेज होगी।
केमेरा
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 64MP का OIS वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। ये कैमरा सेटअप हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में क्लियर और डिटेल्ड फोटोज़ देता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है जो नैचुरल और शार्प सेल्फी क्लिक करता है।
डिस्प्ले
iQOO Neo 6 5G में 6.62 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसका मतलब यह है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो वॉचिंग सब कुछ बेहद स्मूद लगता है। HDR10+ सपोर्ट के साथ स्क्रीन पर रंग काफी जीवंत और कॉन्ट्रास्ट रिच दिखाई देते हैं। इसके पतले बेज़ेल और पंच-होल डिज़ाइन इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं।
बैटरी
iQOO Neo 6 5G में 4700mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप देने के लिए काफी है। साथ ही इसमें 80W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन सिर्फ 18 मिनट में करीब 50% तक चार्ज हो जाता है। यानी अब आपको चार्जिंग का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

प्रोसेसर
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 870 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो अपनी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है। यह फोन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान किसी भी तरह की लैगिंग नहीं आने देता। इसके साथ Liquid Cooling System भी दिया गया है जो हीटिंग को कम करता है, ताकि आप लंबे समय तक बिना रुकावट गेमिंग कर सकें।
डिजाइन
iQOO Neo 6 5G का डिजाइन काफी स्लिम और स्टाइलिश है। पीछे की तरफ मैट फिनिश वाला टेक्सचर है। इसका वज़न सिर्फ लगभग 190 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पकड़कर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। जिसमे Dark Nova, Cyber Rage और Maverick Orange हे।
प्राइज
iQOO Neo 6 5G की शुरुआती 8GB + 128GB वेरिएंट कीमत 27,999 रुपये के आसपास है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये के आसपास है। इस प्राइस में मिलने वाला प्रोसेसर, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड इसे एक परफेक्ट वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन बनाते हैं।
iQOO Neo 6 5G उन लोगों के लिए है जो गेमिंग, परफॉर्मेंस और स्टाइल तीनों को एक साथ चाहते हैं। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में एक ऑलराउंडर डिवाइस साबित होता है।
इसे भी पढ़े :





