अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, परफॉर्मेंस में भरोसेमंद हो और बजट में भी फिट बैठे, तो Motorola Moto G85 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Motorola Moto G85 5G एक शानदार मिड रेंज स्मार्टफोन है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का बेहतरीन मेल है। इसमें 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और 8GB/12GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है। इसकी 5000mAh की बैटरी और 33W TurboPower चार्जिंग इसे पूरे दिन चलने लायक बनाते हैं।
| Phone Name | : Motorola Moto G85 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.67 inches (pOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 33W TurboPower Flash Charger |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 |
फर्स्ट लुक
पहली नज़र में Motorola Moto G85 5G एक बेहद आकर्षक और प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन लगता है। इसका स्लिम और कर्व्ड डिजाइन हाथ में पकड़ने में बहुत आरामदायक है, और लगभग 172 ग्राम वजन होने की वजह से यह हल्का भी महसूस होता है। पीछे की साइड पर मिलने वाला मैट फिनिश बैक पैनल इसे एक एलिगेंट और क्लासी लुक देता है, जबकि कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी मॉडर्न और साफ सुथरा है।
स्टोरेज
Motorola Moto G85 5G में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। जिसमे 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया हे। जिसमें अधिकतम 12GB RAM तक का विकल्प दिया गया है।
केमेरा
Motorola Moto G85 5G में ड्यूल केमेरा सेटअप दिया गया हे। जिसमे 50MP का मुख्य कैमरा हे। और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। जो की एक बढ़िया केमेरा सेटअप हे। सेल्फी लवर के लिए इसमें 32MP का कैमरा उपयोग किया गया है।
डिस्प्ले
Motorola Moto G85 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ और 1080×2400 रेज़ॉल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले 120 Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया का अनुभव काफी स्मूद होता है।
बैटरी
Motorola Moto G85 5G में 5000mAh की पावरफुल लिथियम आयन बैटरी दी गई है। जो सामान्य उपयोग में आसानी से एक दिन से डेढ़ दिन तक चल जाती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

प्रोसेसर
Motorola Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर बना एक शक्तिशाली चिपसेट है। यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और हल्के गेम्स को आसानी से संभालता है।
डिजाइन
Motorola Moto G85 5G की डिज़ाइन कुछ इस तरह है। यह बेहद स्लिम लगभग 7.59 मिमी और हल्के वजन में आता है। जिससे हाथ में पकड़ने में आरामदायक अनुभव मिलता है। पीछे की ओर वीगन लेदर फिनिश्ड बैक पैनल है जो सिर्फ दिखने में प्रीमियम नहीं बल्कि टैक्सचर के मामले में भी बेहतर ग्रिप देता है और सामान्य प्लास्टिक बैक की तुलना में उंगली की छाप कम छोड़ता है। सामने की तरफ 3D डिस्प्ले डिज़ाइन बेज़ल्स को बहुत न्यूनतम बनाता है, जिससे फोन का लुक फील प्रीमियम जैसा लगता है।
प्राइज
इस फोन की भारत में शुरुआत कीमत लगभग 17,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब ऑनलाइन ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ इसे 16,000 रुपये तक में भी मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 15,999 रुपये से शुरू हो रहा है।
Motorola Moto G85 5G उन लोगों के लिए है जो गेमिंग, परफॉर्मेंस और स्टाइल तीनों को एक साथ चाहते हैं। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में एक ऑलराउंडर डिवाइस साबित होता है।
इसे भी पढ़े :





