अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में शानदार हो, चलाने में बेहद स्मूथ हो और गेमिंग में झंडे गाड़ दे तो iQOO Neo 7 Pro 5G आपके लिए बना है। ये फोन उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें स्पीड, परफॉर्मेंस और स्टाइल तीनों चाहिए एक साथ।
iQOO Neo 7 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्पीड, स्टाइल और स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस तीनों को एक साथ लेकर आता है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई समझौता नहीं करते। इसका दमदार Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 120Hz वाला AMOLED डिस्प्ले, 120W FlashCharge टेक्नोलॉजी, और 50MP का शानदार कैमरा इस फोन को एक पावरहाउस बना देते हैं।
| Phone Name | : iQOO Neo 7 Pro 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP+2MP |
| Display | : 6.78 inches (AMOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 120W Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 |
फर्स्ट लुक
iQOO Neo 7 Pro 5G का डिज़ाइन पहली नजर में ही दिल जीत लेता है। फोन का बैक पैनल ग्लास फिनिश में है जो इसे एकदम लग्ज़री लुक देता है। इसका कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ है लेकिन बेहद सॉफ्ट और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, जिससे फोन की खूबसूरती और बढ़ जाती है। फोन के किनारे हल्के कर्व्ड हैं, जो हाथ में पकड़ने पर कंफर्टेबल ग्रिप देते हैं।
स्टोरेज
फोन दो वेरिएंट्स में आता है। इसमें 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज हे। इसके साथ Extended RAM 3.0 फीचर भी दिया गया है, जिससे आप 8GB तक वर्चुअल RAM बढ़ा सकते हैं। मतलब चाहे आप दर्जनों ऐप्स ओपन करें या मल्टीटास्किंग करें, फोन स्लो नहीं होगा।
केमेरा
iQOO Neo 7 Pro 5G में 50MP का Wide Angle प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन डिटेल और क्लैरिटी के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा भी है। दिन हो या रात, फोटो हर बार क्रिस्प और नैचुरल लगती है। पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर एकदम प्रोफेशनल कैमरे जैसा दिखता है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है जो सेल्फी लवर्स के लिए कमाल का है। स्किन टोन नेचुरल लगती है और लाइटिंग सही तरीके से एडजस्ट होती है, जिससे हर सेल्फी इंस्टा रेडी बनती है।
डिस्प्ले
iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले हर मूवमेंट को बेहद स्मूथ बनाता है, चाहे आप गेम खेल रहे हों या इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहे हों। इसके विजुअल्स बेहद शार्प हैं, कलर्स नेचुरल लगते हैं और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी पूरी तरह विजिबल बनाती है। HDR10+ सपोर्ट के साथ फिल्में देखना या गेम खेलना एक नया ही मज़ा देता है।
बैटरी
iQOO Neo 7 Pro 5G में दी गई 5000mAh की बैटरी दी गई हे। जो पूरे दिन आसानी से चलती है, चाहे आप सोशल मीडिया यूज़ करें, फिल्में देखें या गेमिंग करें। लेकिन जो चीज़ सबसे ज़्यादा इम्प्रेस करती है, वो है इसकी 120W FlashCharge टेक्नोलॉजी। ये सिर्फ 18 से 20 मिनट में फोन 0% से 100% चार्ज हो जाता है यानी चार्जिंग का इंतजार हुआ खत्म।

प्रोसेसर
इस फोन में दिया गया है Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह वही प्रोसेसर है जो कई फ्लैगशिप फोन्स में इस्तेमाल होता है, और iQOO ने इसे मिड रेंज प्राइस में उपलब्ध कराया है। गेमिंग के लिए यह फोन किसी रॉकेट से कम नहीं है। ये प्रोसेसर BGMI, COD Mobile या Asphalt 9 जैसे हैवी गेम्स को यह बिना किसी लैग के स्मूथली रन करता है। Adreno GPU ग्राफिक्स को और भी रियलिस्टिक बना देता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस एकदम इमर्सिव हो जाता है।
डिजाइन
iQOO Neo 7 Pro 5G का डिज़ाइन देखते ही मन खुश हो जाता है। फोन का लुक काफी प्रीमियम है और इसे आधुनिक यूज़र्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके बैक पैनल पर ग्लास फिनिश दी गई है, जो न सिर्फ खूबसूरत दिखती है बल्कि हाथ में पकड़ने पर एक लग्ज़री फील भी देती है। कंपनी ने इसे दो शानदार कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। जिसमे Fearless Flame Orange और Dark Storm Black हे।
प्राइज
iQOO Neo 7 Pro 5G की कीमत को देखकर आप यही कहेंगे इतनी पावर इतनी कम कीमत में। इस फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 34,999 रुपये में आता है। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 37,999 रुपये रखी गई है।
iQOO Neo 7 Pro 5G एक ऐसा फोन है जो हर तरह से परफेक्ट लगता है स्पीड हो, कैमरा हो या चार्जिंग, हर चीज़ में कमाल करता है।
इसे भी पढ़े :





