आज के समय में ज्यादातर लोग ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबा चले, स्मूद चले, और पैसे की पूरी कीमत वसूल कर दे। Motorola ने इसी सोच के साथ अपना नया फोन Moto G06 Power लॉन्च किया है। नाम ही बता देता है कि यह फोन पावर और परफॉर्मेंस का शानदार मेल है।
Motorola G06 Power एक ऐसा बजट स्मार्टफोन है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। इसमें 6.88 इंच का बड़ा 120Hz डिस्प्ले, 50MP का क्लियर कैमरा, और 7000mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है जो दो तीन दिन तक आराम से चलती है। इसका MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर रोज़मर्रा के सारे काम जैसे सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग को आसानी से हैंडल करता है।
| Phone Name | : Motorola G06 Power |
| RAM | : 4GB |
| ROM | : 64GB |
| Camera | : 50MP |
| Display | : 6.88 inches (LCD Display) |
| Battery | : 7000 mAh |
| Charger | : 18W Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Helio G81 Extreme |
फर्स्ट लुक
Motorola G06 Power को देखकर पहला इम्प्रेशन यही आता है कि फोन सॉलिड और प्रीमियम है। इसका बैक पैनल वेजन लेदर फिनिश के साथ आता है, जो पकड़ने में बहुत आरामदायक लगता है। फोन थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी इतनी बढ़िया है कि हाथ में पकड़ते ही एक भरोसेमंद फीलिंग आती है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, यानी हल्की बारिश या धूल-मिट्टी से कोई डर नहीं।
स्टोरेज
Motorola G06 Power में आपको 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसमें आप अपने सारे फोटो, वीडियो, गाने और ऐप्स आसानी से रख सकते हैं। और इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जो रोज़मर्रा के कामों जैसे कॉलिंग, ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और हल्के गेम्स के लिए काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देती है। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
केमेरा
Motorola G06 Power का कैमरा बजट सेगमेंट में एक बढ़िया कॉम्बिनेशन लेकर आता है। इसमें आपको 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपकी फोटो दिन हो या रात, दोनों समय क्लियर और डिटेल में आएगी। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है और वीडियो कॉलिंग के लिए भी परफेक्ट है।
डिस्प्ले
Motorola G06 Power का डिस्प्ले बड़ा, ब्राइट और स्मूद है बिल्कुल वैसा जैसा ज्यादातर यूज़र्स अपने फोन में चाहते हैं। इसमें आपको 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए बहुत अच्छा अनुभव देता है। इस फोन की सबसे खास बात है इसका 120Hz रिफ्रेश रेट यानी स्क्रीन पर स्क्रॉल करते समय या गेम खेलते हुए सब कुछ बेहद स्मूद और फ्लो में चलता है।
बैटरी
अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिनभर चार्ज की टेंशन से आपको आज़ादी दे दे, तो Motorola G06 Power बिल्कुल आपके काम का फोन है। इसमें आपको 7000mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है जो सच में इसका Power नाम सही साबित करती है। चार्जिंग के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। अब भले ही यह चार्जिंग स्पीड मार्केट के कुछ हाईएंड फोन्स जैसी न हो, लेकिन बैटरी इतनी बड़ी है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह लंबे समय तक साथ देती है।

प्रोसेसर
Motorola G06 Power में दिया गया MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। यह प्रोसेसर 2GHz की स्पीड पर काम करता है, जिससे फोन तेज़ी से ऐप्स ओपन करता है और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करता है।
डिजाइन
Motorola ने G06 Power के डिज़ाइन को बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दिया है। सबसे पहले बात करें इसके बैक पैनल की तो इसमें वेगन लेदर फिनिश दी गई है, जो देखने में प्रीमियम लगती है और हाथ में पकड़ने पर एक सॉफ्ट ग्रिप देती है। मतलब फोन फिसलता नहीं है और हाथ में एकदम आराम से फिट हो जाता है। फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है, जिससे इसका वजन हल्का रहता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथों में थकान महसूस नहीं होती।
प्राइज
अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में ज्यादा फीचर्स दे, तो Motorola G06 Power आपको जरूर पसंद आएगा। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक जबरदस्त ऑप्शन बनाती है।
अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो लंबा चले, भरोसेमंद हो, और बजट में फिट बैठे, तो Motorola G06 Power एक बेहतरीन चॉइस है।
इसे भी पढ़े :





