मात्र ₹10,499 में Vivo का 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5500mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ

vivo y19 5g price india

अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कीमत में किफायती हो, दिखने में बढ़िया लगे और 5G की स्पीड का मज़ा दे तो Vivo Y19 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। Vivo ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और स्टाइलिश फोन चाहते हैं।

Vivo Y19 5G एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो शानदार डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और तेज़ 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच की 90Hz डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी, और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़ के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।

Phone Name: Vivo Y19 5G
RAM: 4GB / 6GB
ROM: 64GB / 128GB
Camera: 13MP
Display: 6.74 inches (LCD Display)
Battery: 5500 mAh
Charger: 15W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 6300

फर्स्ट लुक

डिज़ाइन की बात करें तो Vivo Y19 5G का लुक काफी क्लीन और मॉडर्न है। इसके बैक पैनल में हल्की ग्लॉसी फिनिश दी गई है जो लाइट में चमकती है और प्रीमियम फील देती है। फोन हाथ में पकड़ने पर अच्छा ग्रिप देता है, और वजन भी लगभग 199 ग्राम है, जो न ज़्यादा भारी है न हल्का। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिससे फोन अनलॉक करना बेहद आसान हो जाता है।

स्टोरेज

Vivo Y19 5G स्टोरेज के मामले में भी यूज़र्स को अच्छे विकल्प देता है। इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं। जिसमे 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज हे। अगर आप सिर्फ सोशल मीडिया, वीडियो देखने या बेसिक ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो 4GB वाला वर्ज़न आपके लिए एकदम सही रहेगा। वहीं अगर आप ज्यादा ऐप्स, फोटो या वीडियो स्टोर करना चाहते हैं, तो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट बेहतर रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि फोन में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे आप स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

केमेरा

Vivo Y19 5G कैमरे के मामले में सिंपल लेकिन भरोसेमंद अनुभव देता है। इसमें पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है। दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरें साफ और नैचुरल कलर के साथ आती हैं, जबकि बैकग्राउंड डीटेल भी ठीक रहती है। फ्रंट साइड पर आपको 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया सेल्फीज के लिए पर्याप्त है।

डिस्प्ले

Vivo Y19 5G में 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए परफेक्ट है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन काफी स्मूद लगते हैं। भले ही इसका रेज़ॉल्यूशन HD+ है, लेकिन कलर और ब्राइटनेस के मामले में यह डिस्प्ले निराश नहीं करती। 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।

बैटरी

Vivo Y19 5G की बैटरी इसकी सबसे मज़बूत खूबियों में से एक है। इसमें दी गई है 5000mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन या उससे ज़्यादा चल जाती है। चाहे आप गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों, या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे हों यह फोन आसानी से आपकी डे टू डे जरूरतें पूरी कर देता है। Vivo ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे फोन को 0% से 100% चार्ज होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता।

vivo y19 5g price india

प्रोसेसर

Vivo Y19 5G में दिया गया है MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इस फोन को तेज़ और रिस्पॉन्सिव बनाता है। यह चिपसेट 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है, यानी यह न सिर्फ तेज़ चलता है बल्कि बैटरी की खपत भी कम करता है। साथ ही, इसमें Mali G57 GPU दिया गया है जो ग्राफिक्स को और बेहतर बनाता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं, फोन स्लो नहीं होता।

डिजाइन

Vivo Y19 5G का डिज़ाइन काफी सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है। इसके बैक पैनल पर ग्लो फिनिश दी गई है जो रोशनी में खूबसूरती से चमकती है। फोन को पकड़ने में हल्का और आरामदायक महसूस होता है, और इसका IP64 रेटिंग यह सुनिश्चित करता है कि हल्की धूल या पानी के छींटों से यह खराब न हो। इस फोन दो खूबसूरत रंगों में आता है, जिसमे Majestic Green और Titanium Silver, जो दोनों ही काफी ट्रेंडी लगते हैं।

प्राइज

Vivo Y19 5G की सबसे अच्छी बात यह है कि यह 5G फोन बजट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,499 रुपये रखी गई है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। अगर आप थोड़ा ज़्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 4GB + 128GB वाला वर्ज़न करीब 11,499 रुपये में मिल जाता है। वहीं, 6GB RAM + 128GB वाला टॉप वेरिएंट करीब 12,999 रूपये तक जाता है।

कुल मिलाकर, Vivo Y19 5G उन लोगों के लिए एक वैल्यू फॉर मनी फोन है जो कम बजट में फ्यूचर रेडी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े :