नमस्ते दोस्तों अगर आप स्मार्टफोन की दुनिया में घूम रहे हैं और ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ पावरफुल हो, बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और मजेदार बना दे, तो OnePlus Nord 3 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह Nord सीरीज़ का एक ऐसा फोन है जो बैलेंस्ड फीचर्स के साथ आता है। ना सिर्फ गेमिंग के लिए बढ़िया, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।
OnePlus Nord 3 5G ऐसा स्मार्टफोन है जो फ्लैगशिप फोन की फील देता है लेकिन उसकी कीमत उतनी नहीं है। इसमें आपको सुपरफास्ट MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 5000mAh की लंबी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP का दमदार कैमरा और 6.74 इंच का Super Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यानी आपको एक ऐसा फोन मिलता है जो गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी और रोज़मर्रा के इस्तेमाल सबमें बेहतरीन साबित होता है।
| Phone Name | : OnePlus Nord 3 5G |
| RAM | : 8GB / 16GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP+2MP |
| Display | : 6.74 inches (Super Fluid AMOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 80W SUPERVOOC Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 9000 |
फर्स्ट लुक
OnePlus Nord 3 5G को पहली नज़र में देखते ही इसका प्रीमियम लुक ध्यान खींच लेता है। इसके पतले बेज़ल और सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले इसे बिल्कुल क्लीन और मॉडर्न फोन जैसा फील देते हैं। हाथ में पकड़ते ही लगता है कि फोन ना ज्यादा भारी है, ना हल्का, बस एकदम बैलेंस्ड। कैमरा मॉड्यूल के दो बड़े राउंड सर्कल इसे थोड़ी यूनिक पहचान देते हैं और OnePlus का अलर्ट स्लाइडर देखकर वही पुरानी प्रीमियम वाइब लौट आती है।
स्टोरेज
OnePlus Nord 3 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। जिसमे 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज हे। अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया, फोटो, वीडियो और नॉर्मल ऐप्स तक सीमित है, तो 128GB वेरिएंट काफी है, लेकिन अगर आप गेम खेलते हैं, 4K वीडियो शूट करते हैं, ज्यादा ऐप्स रखते हैं, तो 256GB वाला ऑप्शन ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
केमेरा
OnePlus Nord 3 5G में 50MP का Sony IMX890 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है, इसलिए फोटो और वीडियो दोनों शार्प और स्टेबल रहते हैं। इसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस ग्रुप शॉट्स और लैंडस्केप के लिए काम आता है, जबकि 2MP मैक्रो लेंस क्लोज़ अप फोटो के लिए दिया गया है। सामने 16MP का सेल्फी कैमरा है, जो ओवर स्मूद किए बिना नेचुरल स्किन टोन के साथ अच्छी क्वालिटी देता है।
डिस्प्ले
इस फोन में 6.74 इंच का Super Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है स्क्रीन स्मूथ चलेगी, गेमिंग में लैग नहीं होगा और वीडियो देखने में मज़ा दोगुना हो जाएगा। ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।
बैटरी
बैटरी के मामले में OnePlus Nord 3 5G आपको बिल्कुल निराश नहीं करता, क्योंकि इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज होने पर आसानी से पूरा दिन निकाल देती है, चाहे आप गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों या सोशल मीडिया पर एक्टिव हों। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाती है।

प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Nord 3 5G में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर है और इसकी परफॉर्मेंस काफी दमदार है। यह प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है, जिससे फोन स्मूथ चलता है, मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं होती और हेवी गेमिंग भी आराम से हैंडल कर लेता है।
डिजाइन
डिज़ाइन की बात करें तो OnePlus Nord 3 5G देखने में काफी प्रीमियम और स्लीक लगता है, क्योंकि इसमें ग्लास बैक और पतले बेज़ल दिए गए हैं जो इसे एक फ्लैगशिप फील देते हैं। फोन का फ्रेम हाथ में पकड़ने में आरामदायक है और इसका वजन भी बैलेंस्ड है, जिससे लंबा इस्तेमाल करने पर भी हाथ थकता नहीं। रियर साइड पर डुअल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे और भी मॉडर्न लुक देता है, वहीं फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले इसे एक क्लीन और स्टाइलिश अपीयरेंस देता है।
प्राइज
OnePlus Nord 3 5G की कीमत अब पहले की तुलना में काफी कम हो चुकी है, जिससे यह फोन एक वैल्यू फॉर मनी डील बन गया है। शुरुआती लॉन्च प्राइस 33,999 रुपये से शुरू हुआ था, लेकिन अब ऑफर्स और ऑनलाइन सेल के चलते इसे लगभग 23,000 रुपये के आसपास भी खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord 3 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट फोन है जो प्रीमियम फीचर्स को स्मार्ट प्राइस में पाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़े :





