स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुआ Samsung का 5G स्मार्टफोन, 8GB रेम, 256GB स्टोरेज के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी

samsung galaxy m35 5g price india

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो 5G सपोर्ट के साथ दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और स्मूथ परफॉर्मेंस दे, तो Samsung Galaxy M35 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। सैमसंग की M सीरीज़ पहले से ही बैटरी और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, और इस बार कंपनी ने एक और जबरदस्त फोन लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy M35 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें बड़ी बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट all in one पैकेज में चाहिए। इस फोन में 6000mAh की मेगा बैटरी, Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है, जो इसे मिड रेंज सेगमेंट का एक पावरफुल और प्रैक्टिकल स्मार्टफोन बनाती है।

Phone Name: Samsung Galaxy M35 5G
RAM: 6GB / 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+8MP+2MP
Display: 6.6 inches (Super AMOLED Display)
Battery: 6000 mAh
Charger: 25W Flash Charging
Processor: Samsung Exynos 1380

फर्स्ट लुक

पहली नज़र में Samsung Galaxy M35 5G आपको एक स्लीक, सिंपल और प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन लगता है। इसका डिज़ाइन काफी क्लीन है, जिसमें मैट फिनिश वाला बैक पैनल, हल्का कर्व्ड एज और मॉडर्न कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हाथ में पकड़ते ही फोन काफी कम्फर्टेबल लगता है क्योंकि इसका वज़न अच्छी तरह बैलेंस्ड है न ज़्यादा भारी, न हल्का।

स्टोरेज

Samsung Galaxy M35 5G तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आता है। जिसमे 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB6GB RAM वाला वेरिएंट उन यूज़र्स के लिए ठीक है जो फोन को नॉर्मल यूज़, सोशल मीडिया, ब्राउज़िंग और थोड़े बहुत गेमिंग के लिए लेते हैं। वहीं 8GB RAM वाला वेरिएंट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए ज्यादा स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

केमेरा

Samsung Galaxy M35 5G का कैमरा सेटअप उन यूज़र्स के लिए काफी अच्छा है जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी पसंद करते हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है। 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट्स के लिए काम आता है, जिससे ज्यादा एरिया एक ही फ्रेम में कैप्चर हो जाता है। साथ में 2MP मैक्रो लेंस भी है, जो क्लोज़ अप शॉट्स लेने में मदद करता है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नेचुरल स्किन टोन के साथ क्लियर फोटो देता है।

डिस्प्ले

इस फोन में 6.6 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है, जो Full HD+ और 1080 × 2340 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन पर आती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, यानी स्क्रीन उस हिसाब से बहुत स्मूथ दिखाई देती है। स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स खोलने बन्द करने में झटकि नहीं होती।

बैटरी

Samsung Galaxy M35 5G में 6000mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है। जिसका मतलब है कि चाहे आप दिनभर सोशल मीडिया चलाएं, गेम खेलें, या नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज़ देखें, फोन साथ नहीं छोड़ेगा। एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन निकल जाता है, और कई बार तो अगले दिन तक भी बैटरी बची रहती है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, यानी बैटरी भारी जरूर है लेकिन चार्ज होने में ज्यादा टाइम नहीं लगाती।

samsung galaxy m35 5g price india

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M35 5G में Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है, जो 5nm टेक्नोलॉजी पर बना है। आसान भाषा में कहें तो ये प्रोसेसर तेज़ भी है और पावर सेविंग भी, यानी फोन स्मूथ चलेगा और बैटरी भी ज्यादा खर्च नहीं होगी। रोज़मर्रा के काम जैसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, वीडियो कॉलिंग, मल्टीटास्किंग सब काफी फ्लूइड तरीके से होते हैं।

डिजाइन

Samsung Galaxy M35 5G का डिज़ाइन काफी सिंपल, क्लीन और मॉडर्न लगता है। इसके पीछे मैट फिनिश दी गई है, जिससे फिंगरप्रिंट के निशान कम पड़ते हैं और ग्रिप भी अच्छी मिलती है। कैमरा सेटअप सीधे लाइन में लगाया गया है, जो आजकल के नए Samsung फोन्स जैसा प्रीमियम लुक देता है।

प्राइज

Samsung Galaxy M35 5G की कीमत उसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से बदलती है। इसका बेस मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 15,690 रुपये से शुरू होता है , जबकि 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट करीब 18,499 रुपये में उपलब्ध है । अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 8GB RAM + 256GB वेरिएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 19,180 रुपये के आसपास है ।

अगर आप बैटरी, परफॉर्मेंस और सैमसंग ब्रांड पर भरोसा चाहते हैं, तो Galaxy M35 5G एक बढ़िया ऑल राउंडर स्मार्टफोन साबित होता है।

इसे भी पढ़े :