अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बजट में हो, परफॉर्मेंस भी जबरदस्त दे और 5G का मजा भी मिले, तो Motorola G45 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। Motorola हमेशा से अपनी साफ सुथरी यूआई, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, और इस फोन में भी वही सब कुछ देखने को मिलता है।
Motorola G45 5G एक ऐसा बजट स्मार्टफोन है जो कम कीमत में 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, बड़ा 5000mAh बैटरी बैकअप और क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड जैसा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। 50MP कैमरा, हल्का डिज़ाइन, Snapdragon प्रोसेसर और बिना ब्लोटवेयर वाला इंटरफ़ेस इसे दूसरे बजट फोनों से अलग बनाता है।
| Phone Name | : Motorola G45 5G |
| RAM | : 4GB / 8GB |
| ROM | : 128GB |
| Camera | : 50MP+2MP |
| Display | : 6.5 inches (IPS LCD Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 20W Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 |
फर्स्ट लुक
जब पहली बार आप Motorola G45 5G को हाथ में लेते हैं, तो इसका लुक और फील तुरंत प्रभावित करता है। फोन का डिजाइन मॉडर्न और स्लीक है, जिसमें ग्लॉसी फिनिश और कर्व्ड एज इसे प्रीमियम टच देते हैं। पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल का सिम्पल लेकिन स्टाइलिश लेआउट फोन को और भी आकर्षक बनाता है। पहली नजर में ही यह फोन अपने मिनिमलिस्ट डिजाइन और मोटोरोला की सिग्नेचर बिल्ड क्वालिटी से प्रभावित करता है।
स्टोरेज
Motorola G45 5G में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज और 4GB, 8GB RAM मिलती है, जो कि इस प्राइस रेंज में बहुत अच्छा है। बड़े गेम्स, फोटो वीडियो और ऐप्स को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाने का विकल्प भी देता है, जिससे भविष्य में काफी फाइल्स और मीडिया स्टोर करना आसान हो जाता है।
केमेरा
Motorola G45 5G का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो Quad Pixel तकनीक के साथ आता है, जिससे फोटोज में बेहतर डिटेल और कलर एक्युरेसी मिलती है। इसके साथ एक 2MP डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड ब्लर को नैचुरल बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी लाइटिंग में क्लियर और वाइब्रेंट इमेज देता है।
डिस्प्ले
Motorola G45 5G में 6.5 इंच का IPS LCD बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में काफी आरामदायक है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है, मतलब जब आप इंस्टाग्राम स्क्रोल करेंगे, रील्स देखेंगे या गेम खेलेंगे सब कुछ स्मूद और तेज़ लगेगा, बिना अटकन के। हाँ, ये HD+ डिस्प्ले है, यानी फुल HD जितना शार्प नहीं है, लेकिन रोज़ाना वीडियो देखना, सोशल मीडिया इस्तेमाल करना या ऑनलाइन क्लास देखना सब बिल्कुल ठीक से हो जाता है।
बैटरी
Motorola G45 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप देती है। और बजट सेगमेंट में यह एक भरोसेमंद क्षमता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो, यह 18W या 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में शामिल चार्जर अक्सर 18W का ही है। प्रैक्टिकल उपयोग में देखा गया कि यह फोन एक दिन से अधिक चल सकता है। वीडियो प्लेबैक में लगभग 23 घंटे तक बैटरी टिकने का अनुभव रहा है।

प्रोसेसर
Motorola G45 5G में दिया गया Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर इसे तेज़ और पावरफुल परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। यह 6nm तकनीक पर बना ऑक्टा कोर चिपसेट है, जो बैटरी की खपत को कम करते हुए फोन को स्मूद और लैग फ्री अनुभव देता है। इसमें मौजूद Adreno 619 GPU गेमिंग और ग्राफिक टास्क्स के लिए बढ़िया है, जिससे गेमिंग भी बिना रुकावट चलती है।
डिजाइन
Motorola G45 5G का डिज़ाइन पहली नजर में ही आकर्षित करता है। इसका वेगन लेदर बैक पैनल न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि हाथ में पकड़ने में भी अधिक आरामदायक महसूस होता है। फोन का साइज लगभग 162.7 × 74.6 × 8.0 मिमी और वजन लगभग 183 ग्राम है, जिससे यह हल्का और स्लिम अनुभव देता है।
प्राइज
Motorola G45 5G की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये थी 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए। 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की लॉन्च कीमत लगभग 12,999 रुपये थी। आज कल ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स की वजह से इसकी कीमत लगभग 9,999 रुपये तक नीचे भी आ चुकी है।
कम बजट में बिना टेंशन वाला 5G फोन चाहिए, तो Motorola G45 5G एकदम सही और समझदारी वाला चुनाव है।
इसे भी पढ़े :





