फ़क्त 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi का शानदार 5G स्मार्टफोन, 5160mAh बैटरी के साथ पावरफुल परफॉमेंस

redmi 14c 5g price india

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो जेब पर भारी न पड़े, लेकिन फीचर्स में किसी से कम भी न हो, तो Redmi 14C 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बना है जो कम बजट में 5G नेटवर्क, बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Redmi 14C 5G एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आता है। इसमें 6.88 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है,फोन में लगी 5160mAh की बड़ी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Phone Name: Redmi 14C 5G
RAM: 4GB / 6GB
ROM: 64GB / 128GB
Camera: 50MP
Display: 6.88 inches (IPS LCD Display)
Battery: 5160 mAh
Charger: 18W Flash Charging
Processor: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2

फर्स्ट लुक

Redmi 14C 5G को पहली नज़र में देखकर ही लगता है कि यह एक प्रीमियम फोन है। इसका डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है। बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है, जिससे उंगलियों के निशान कम लगते हैं। फोन हाथ में पकड़ने पर हल्का और आरामदायक लगता है। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज़ी से अनलॉक करता है।

स्टोरेज

Redmi 14C 5G स्टोरेज के मामले में भी काफी लचीला विकल्प देता है। यह फोन तीन वेरिएंट में आता है। जिसमे 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज। अगर आपको ज्यादा डेटा सेव करना पसंद है तो इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

डिस्प्ले

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इसका मतलब यह है कि जब आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो स्क्रीन बेहद स्मूद और फ्लोइंग महसूस होती है।

प्रोसेसर

इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बना है। यह प्रोसेसर न सिर्फ तेज़ है बल्कि बैटरी को भी बचाता है। गेमिंग, सोशल मीडिया या रोज़मर्रा के काम सब कुछ आसानी से चलता है। और सबसे बड़ी बात, यह फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, यानी आपका फोन आने वाले सालों के लिए भी तैयार है।

केमेरा

Redmi 14C 5G में पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो दिन की रोशनी में काफी क्लियर और शार्प फोटो क्लिक करता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो नॉर्मल लाइट में अच्छे रिजल्ट देता है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के लिए यह कैमरा बिलकुल परफेक्ट है।

redmi 14c 5g price india

बैटरी

फोन में लगी है 5160mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन निकाल देती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे आप जल्दी से चार्ज कर सकते हैं और फिर से इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। अगर आप दिनभर मोबाइल यूज़ करते हैं सोशल मीडिया, गेम्स, कॉल्स, या वीडियो फिर भी यह बैटरी निराश नहीं करेगी।

डिजाइन

Redmi 14C 5G का डिज़ाइन देखकर ही पता चलता है कि यह फोन बजट में भी प्रीमियम लुक देना चाहता है। इसका बॉडी फिनिश काफी स्मूद और आकर्षक है, जो देखने में चमकदार तो है, लेकिन हाथ में पकड़ने पर स्लिप नहीं करता। फोन पतला और हल्का है, इसलिए इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कोई भारीपन महसूस नहीं होता। Redmi ने इस फोन को कई खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में पेश किया है। जैसे Starlight Blue, Stardust Purple, और Stargaze Black जो हर यूज़र के स्टाइल को सूट करते हैं।

प्राइज

Redmi 14C 5G की कीमत भारत में करीब 8,999 रूपये से 11,999 रूपये के बीच है। जो वैरिएंट के हिसाब से आता हे। इस बजट में आपको 5G, बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस सब कुछ मिलता है। यानी कीमत के हिसाब से यह फोन पूरी वैल्यू फॉर मनी है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो किफायती हो लेकिन 5G के साथ फ्यूचर-रेडी भी, तो Redmi 14C 5G एक शानदार विकल्प है।

इसे भी पढ़े :