Samsung ने फिर से दिखा दिया है कि मिड-रेंज फोन भी प्रीमियम फील दे सकते हैं। Samsung Galaxy A36 5G स्टाइल, परफॉर्मेंस और 5G स्पीड का शानदार कॉम्बिनेशन है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बना है जो बढ़िया कैमरा, दमदार बैटरी और सुंदर डिज़ाइन चाहते हैं, वो भी बजट में।
Samsung Galaxy A36 5G एक प्रीमियम लुक वाला मिड रेंज स्मार्टफोन है जो दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP OIS कैमरा और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
| Phone Name | : Samsung Galaxy A36 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP+2MP |
| Display | : 6.7 inches (Super AMOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 45W Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 |
फर्स्ट लुक
पहली नज़र में ही Samsung Galaxy A36 5G अपने स्लीक और क्लीन लुक से प्रभावित करता है। इसके ग्लास फिनिश बैक और मेटल फ्रेम इसे महंगे फ्लैगशिप फोनों जैसी फील देते हैं। पतला बॉडी डिज़ाइन और हल्का वज़न इसे हैंडल करने में बेहद आसान बनाता है। अलग अलग कलर ऑप्शन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
स्टोरेज
Samsung Galaxy A36 5G में आपको 128GB और 256GB दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। साथ में 6GB या 8GB RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन तेज़ चलता है और मल्टीटास्किंग स्मूथ रहती है। अगर आप नॉर्मल यूज़र हैं और फोन में सिर्फ फोटो, सोशल मीडिया, कुछ ऐप्स और थोड़े गेम्स रखते हैं, तो 128GB काफी है, लेकिन अगर आप ज्यादा वीडियो शूट करते हैं, बड़े गेम्स खेलते हैं या ढेर सारे मीडिया फाइल्स सेव रखते हैं, तो 256GB वाला वेरिएंट बेहतर रहेगा।
केमेरा
Samsung Galaxy A36 5G का कैमरा सेटअप खास ध्यान देने लायक है। इसमें है 50MP का मेन कैमरा, जो OIS सपोर्ट करता है। इससे लो लाइट फोटोज़ भी काफी क्लियर आती हैं। इसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर भी दिए गए हैं। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है जो नेचुरल स्किन टोन और शार्प रिज़ल्ट देता है।
डिस्प्ले
फोन में दिया गया है 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। चाहे वीडियो देखना हो या गेम खेलना, इसका डिस्प्ले कलरफुल और स्मूद विजुअल्स देता है। आउटडोर में भी ब्राइटनेस शानदार रहती है, जिससे धूप में स्क्रीन देखना आसान होता है।
बैटरी
Samsung Galaxy A36 5G में 5000mAh की मजबूत बैटरी मिलती है, जो रोज़ाना के नॉर्मल इस्तेमाल में एक पूरा दिन आसानी से निकाल सकती है, चाहे आप सोशल मीडिया यूज़ करें, वीडियो देखें या 5G नेटवर्क पर ब्राउज़िंग करें। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और बार बार चार्जर ढूँढने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

प्रोसेसर
इस फोन में सैमसंग का Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन है। ऐप स्विचिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग बिना किसी लैग के होती है। यह फोन Android 14 और One UI 6 के साथ आता है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाता है।
डिजाइन
Samsung Galaxy A36 5G का डिज़ाइन देखकर आप जरूर कहेंगे वाह क्या बात है। इसका लुक एकदम प्रीमियम लगता है। फोन में ग्लास फिनिश बैक और मेटल फ्रेम दिया गया है, जो हाथ में पकड़ने पर सॉलिड और क्लासी फील देता है। इसका कैमरा मॉड्यूल सैमसंग के फ्लैगशिप फोनों जैसा सिंपल और एलीगेंट है। पतला बॉडी स्ट्रक्चर और हल्का वज़न इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में बेहद आरामदायक बनाते हैं। साथ ही, यह IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, जिससे फोन पानी की छींटों और धूल से भी सुरक्षित रहता है।
प्राइज
Samsung Galaxy A36 5G की कीमत भारत में वेरिएंट के हिसाब से लगभग 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच रखी गई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट करीब 24,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 28,999 रुपये तक जाती है। लॉन्च के समय यह फोन लगभग 32,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर अच्छे डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy A36 5G बैटरी लाइफ के मामले में एक दिन आसानी से निकालने वाला भरोसेमंद स्मार्टफोन है।
इसे भी पढ़े :





