Realme का सबसे स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ 80W का फ़ास्ट चार्जर

realme p4 5g price india

आज हम बात करेंगे एक ऐसे स्मार्टफोन की, जो मिड रेंज सेक्शन में धमाका करता दिख रहा है, यानी Realme P4 5G। इस ब्लॉग में इसे पूरी तरह से समझेंगे क्या है इसमें खास, क्या कमियां हो सकती हैं, और क्या आपके लिए सही विकल्प है।

Realme P4 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और मॉडर्न डिज़ाइन एक साथ चाहते हैं। इसमें 6.77 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक पावरफुल डिवाइस बनाता है। कैमरा सेटअप 50MP का है, जो रोजमर्रा फोटोग्राफी के लिए अच्छा अनुभव देता है। कुल मिलाकर, यह फोन उन लोगों के लिए है जो स्मार्ट, तेज़ और बैटरी फ्रेंडली फोन चाहते हैं, वो भी मिड रेंज बजट में।

Phone Name: Realme P4 5G
RAM: 6GB / 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+8MP
Display: 6.77 inches (Super AMOLED Display)
Battery: 7000 mAh
Charger: 80W Ultra Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 7400 Ultra

फर्स्ट लुक

फर्स्ट लुक के मामले में Realme P4 5G पहली नज़र में ही एक मॉडर्न और क्लीन डिजाइन वाला फोन लगता है। इसका बैक पैनल स्मूद फिनिश के साथ आता है, जो हाथ में पकड़ते समय प्रीमियम फील देता है। कैमरा मॉड्यूल साइड में एक कॉम्पैक्ट लेआउट में रखा गया है, जिससे फोन देखने में काफी सिम्पल लेकिन स्टाइलिश लगता है। फ्रंट साइड में पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन को एक मॉडर्न लुक देता है और स्क्रीन का व्यू भी ज्यादा क्लियर बनाता है।

स्टोरेज

Realme P4 5G में आपको दो तरह के स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। जिसमे 128GB और 256GB। इसके साथ RAM के भी 6GB और 8GB ऑप्शन आते हैं। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। अगर आप सामान्य यूज़र हैं, जैसे सोशल मीडिया, यूट्यूब, फोटो क्लिक करना, कुछ ऐप्स चलाना तो 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट आराम से काफी है। लेकिन अगर आप गेमिंग करते हैं, 4K वीडियो शूट करते हैं, बहुत सारे ऐप्स इंस्टॉल रखते हैं, फिल्में,सीरीज डाउनलोड करके रखते हैं तो 256GB वाला वेरिएंट ज़्यादा सेफ और बेहतर रहेगा।

केमेरा

Realme P4 5G का कैमरा सेटअप उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें रोज़मर्रा की फोटोग्राफी अच्छी क्वालिटी में चाहिए, लेकिन बहुत ज़्यादा प्रो लेवल चीज़ें नहीं चाहिए। इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो दिन की रोशनी में काफी डिटेल और साफ़ फोटो देता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है, यानी आप ग्रुप फोटो, नेचर शॉट्स या वाइड सीन आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है, जो इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और वीडियो कॉल्स के लिए एकदम ठीक है।

डिस्प्ले

Realme P4 5G का डिस्प्ले उन लोगों के लिए बना है जिन्हें फोन के स्क्रीन पर क्वालिटी, ब्राइटनेस और स्मूदनेस तीनों एक साथ चाहिए। इसमें बड़ा 6.77 इंच का Hyper Glow AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में रंगों को ज्यादा नेचुरल और गहरे दिखाता है। इस फोन की सबसे खास बात है इसका 144 Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया पर स्वाइप करना बेहद स्मूद लगता है।

बैटरी

Realme P4 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक फुल डे यूज़ के लिए काफी होती है, चाहे आप सोशल मीडिया इस्तेमाल करें, वीडियो देखें या हल्का गेमिंग करें। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और आपको लंबे समय तक चार्जर से दूर रहने की आज़ादी मिलती है।

realme p4 5g price india

प्रोसेसर

Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है, इसलिए यह तेज़ परफॉर्मेंस के साथ बैटरी भी कम खर्च करता है। इसमें ऑक्टा कोर CPU है, जो ऐप्स को जल्दी खोलने, मल्टीटास्किंग को स्मूद रखने और गेम्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें अच्छा GPU भी दिया गया है, जिससे BGMI, Free Fire जैसे गेम बिना ज्यादा लैग के खेले जा सकते हैं।

डिजाइन

Realme P4 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। फोन हाथ में पकड़ते ही हल्का और आरामदायक लगता है, क्योंकि इसकी बॉडी पतली है और वज़न भी ज्यादा नहीं है। पीछे की साइड मैट फिनिश के साथ आती है, जिससे यह फिंगरप्रिंट कम पकड़ता है और देखने में भी क्लीन दिखता है। इसका कैमरा मॉड्यूल राउंड शेप में है, जो इसे एक अलग और थोड़ा फ्लैगशिप टाइप लुक देता है।

प्राइज

Realme P4 5G भारत में मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 18,499 रुपये के आसपास बताई गई है, जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है । अगर आप इससे ज्यादा RAM या 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट चुनते हैं, तो इसकी कीमत लगभग 20,999 रुपये या उससे थोड़ा ऊपर जा सकती है ।

Realme P4 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो कम प्राइस में दमदार परफॉर्मेंस, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम लुक का बढ़िया कॉम्बो देता है।

इसे भी पढ़े :