आज के समय में हर कोई ऐसा स्मार्टफोन चाहता है जो न सिर्फ दिखने में प्रीमियम लगे बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी कमाल करे। Motorola ने अपने Edge सीरीज़ में एक और शानदार फोन लॉन्च किया है Motorola Edge 50 Fusion 5G, जो देखने में स्टाइलिश, इस्तेमाल में स्मूद और परफॉर्मेंस में जबरदस्त है।
Motorola Edge 50 Fusion 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है। इसमें 6.67 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 50MP का कैमरा हर फोटो को खूबसूरत बना देता है, वहीं 32MP का सेल्फी कैमरा, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 5000mAh की बड़ी बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
| Phone Name | : Motorola Edge 50 Fusion 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+13MP |
| Display | : 6.67 inches (pOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 68W TurboPower Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 |
फर्स्ट लुक
Motorola Edge 50 Fusion का डिजाइन पहली नजर में ही दिल जीत लेता है। फोन बेहद स्लिम और कर्व्ड एज डिजाइन के साथ आता है जो हाथ में पकड़ने में काफी कम्फर्टेबल लगता है। इसका वेजन सिर्फ लगभग 174 ग्राम है, जिससे यह हल्का और स्टाइलिश दोनों है। पीछे की तरफ आपको एक मैट फिनिश बैक पैनल मिलता है जो फिंगरप्रिंट्स को रोकता है और फोन को एक प्रीमियम लुक देता है। इसके कलर वेरिएंट्स भी बहुत शानदार हैं खासकर Forest Blue और Hot Pink, जो युवा यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
स्टोरेज
Motorola Edge 50 Fusion में 8GB और 12GB RAM दिया हे। और 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इतनी स्टोरेज में आप अपने फोटोज़, वीडियोज़ और फाइल्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं, और फोन की स्पीड भी शानदार बनी रहती है।
केमेरा
Motorola Edge 50 Fusion 5G का कैमरा सिस्टम भी काफी इम्प्रेसिव है। इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है जो खूबसूरत लैंडस्केप शॉट्स के लिए बढ़िया है। सेल्फी प्रेमियों के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड और HDR सपोर्ट के साथ आता है।
डिस्प्ले
इस फोन में 6.67 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपको स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने में एकदम स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। HDR10+ सपोर्ट और Full HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ यह डिस्प्ले ब्राइट, कलरफुल और विजुअली काफी शानदार है।
बैटरी
Motorola Edge 50 Fusion 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे आपका फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।

प्रोसेसर
Motorola Edge 50 Fusion 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप्स के बीच स्मूद स्विचिंग के लिए परफेक्ट है। Motorola ने इसे Android 14 के साथ पेश किया है, और इसमें एक क्लीन, एड फ्री इंटरफेस मिलता है जो इस्तेमाल में काफी सिंपल और फ्लूइड है।
प्राइज
Motorola Edge 50 Fusion 5G की लॉन्च के वक्त इसका 8GB + 128GB वेरिएंट करीब 22,999 रुपए का था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर लगभग 18,999 रूपये हो गई है। वहीं अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल चाहते हैं तो 12GB + 256GB वेरिएंट करीब 21,999 रूपये हो गई है।
अगर सरल भाषा में कहें Motorola Edge 50 Fusion 5G बहुत अच्छा विकल्प है उस वर्ग के यूज़र्स के लिए जो मिड रेंज बजट में लगभग प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
इसे भी पढ़े :





