OPPO का पावर पैक 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 8GB रैम के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी

oppo k13x 5g price india

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बजट में हो, बैटरी एकदम जानदार हो और रोजमर्रा के काम बिना हैंग हुए आसानी से कर सके, तो OPPO K13X 5G आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। OPPO ने इसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया है जो कम दाम में ज़्यादा फीचर्स चाहते हैं, और सच कहें तो यह फोन उस नजरिए से काफी संतुलित है।

OPPO K13X 5G एक बजट सेगमेंट का ऐसा स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम दाम में ज्यादा बैटरी लाइफ, 5G नेटवर्क सपोर्ट, फास्ट चार्जिंग और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्टाइलिश मैट फिनिश डिजाइन मिलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखने, कॉलिंग, चैटिंग और हल्की गेमिंग के लिए यह फोन काफी बैलेंस्ड है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह लंबे समय तक बिना बार बार चार्ज किए चल जाता है।

Phone Name: OPPO K13X 5G
RAM: 4GB / 6GB / 8GB
ROM: 128GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.67 inches (LCD Display)
Battery: 6000 mAh
Charger: 45W Super VOOC Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 6300

फर्स्ट लुक

पहली नज़र में OPPO K13X 5G एक काफ़ी क्लीन, स्टाइलिश और सॉलिड लुक वाला फोन लगता है। इसका बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आता है, जिससे यह हाथ में प्रीमियम महसूस होता है और फिंगरप्रिंट भी कम लगता है। कैमरा मॉड्यूल साइड में हल्का रेक्टैंगुलर शेप में दिया गया है, जो देखने में मॉडर्न लगता है न ज्यादा चमकीला, न ज्यादा सिंपल। जन बैटरी के हिसाब से ठीक लगता है, न इतना हल्का कि सस्ता लगे और न इतना भारी कि हाथ थका दे। सामने की तरफ पतले bezels और बड़े डिस्प्ले के कारण स्क्रीन टू बॉडी रेशियो अच्छा दिखता है।

स्टोरेज

OPPO K13X 5G में 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन ही मिलता है, जो इसे हर तरह के यूजर के लिए बैलेंस्ड बनाता है। अगर आपका इस्तेमाल नॉर्मल है जैसे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि, तो 4GB RAM वाला वेरिएंट काफी है। वहीं 6GB RAM वाला वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतर है जो थोड़ी मल्टीटास्किंग करते हैं या बैकग्राउंड में कई ऐप रखते हैं। और अगर आप चाहते हैं कि फोन आगे आने वाले सालों तक भी स्मूथ चले, गेमिंग भी हो, और ज्यादा ऐप भी चलें, तो 8GB RAM वाला वेरिएंट एकदम सही रहेगा।

केमेरा

OPPO K13X 5G का कैमरा सेटअप सीधा सादा लेकिन काम का है। पीछे की तरफ इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो दिन की रोशनी में काफी साफ और डिटेल वाली फोटो क्लिक कर देता है। इसके साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर बनाने में मदद करता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और नॉर्मल सेल्फी के लिए बिल्कुल ठीक है।

डिस्प्ले

OPPO K13X 5G का डिस्प्ले उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो बड़े स्क्रीन पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसमें 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिस पर वीडियो देखना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या गेम खेलना काफी अच्छा लगता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिसकी वजह से स्क्रीन काफी स्मूद चलती है।

बैटरी

OPPO K13X 5G की बैटरी इसका सबसे मजबूत पॉइंट है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज़ पर एक दिन नहीं, बल्कि डेढ़ से दो दिन तक भी आराम से चल सकती है। यानी बार बार चार्जर ढूंढने की टेंशन नहीं। इसमें 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग भी है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है मतलब अगर बैटरी कम है तो बस कुछ देर चार्ज पर लगाओ और फिर से फोन तैयार।

oppo k13x 5g price india

प्रोसेसर

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है, जिसे खास तौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। जो 6 nm की तकनीक पर आधारित है, जिससे फोन रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखने, कॉलिंग, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग को काफी स्मूद तरीके से संभालता है। इसका Mali G57 GPU ग्राफिक्स को अच्छा सपोर्ट देता है, यानी BGMI, Free Fire जैसे गेम्स मीडियम सेटिंग पर बिना ज्यादा लैग के चल जाते हैं।

प्राइज

OPPO K13X 5G की शुरुआती कीमत भारत में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 11,999 रुपये थी, और ऑफर्स के साथ इसे कभी कभी 10,900 रुपये के आसपास भी खरीदने का मौका मिलता है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थोड़ी अधिक थी और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 13,999 रुपये तक था।

अगर आप बजट में 5G, दमदार बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो OPPO K13X 5G एक संतुलित और वैल्यू फॉर मनी विकल्प है।

इसे भी पढ़े :