गरीबों के लिए Samsung ने लॉन्च किया अपना प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 5000mAh बैटरी और DSLR कैमरा

samsung galaxy f17 5g price india

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में खूबसूरत हो, चलने में तेज़ हो और बजट में भी फिट बैठ जाए, तो Samsung Galaxy F17 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो 5G का मज़ा लेना चाहते हैं, लेकिन ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

Samsung Galaxy F17 5G एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है जो बजट रेंज में शानदार फीचर्स लेकर आया है। इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 5G प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड, और 2MP मैक्रो कैमरा, इसके साथ 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग है।

Phone Name: Samsung Galaxy F17 5G
RAM: 4GB / 6GB
ROM: 128GB
Camera: 50MP+5MP+2MP
Display: 6.7 inches (Super AMOLED Display)
Battery: 5000 mAh
Charger: 25W Flash Charging
Processor: Samsung Exynos 1330

फर्स्ट लुक

जब पहली बार Samsung Galaxy F17 5G को देखा जाता है, तो सबसे पहले इसका स्टाइल और डिजाइन नज़र खींच लेता है। सैमसंग ने इसे बहुत ही स्लिम, मॉडर्न और हैंडसम लुक दिया है, जो पहली झलक में ही प्रीमियम फोन का एहसास कराता है। फोन का बॉडी बहुत ही स्लिम है और हाथ में पकड़ने पर हल्का व आरामदायक लगता हे।

स्टोरेज

Samsung Galaxy F17 5G फोन 4GB और 6GB RAM वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। साथ ही इसमें 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो सामान्य यूज़र्स के लिए फोटो, वीडियो, ऐप्स और गेम्स को आसानी से संभाल सकता है। अगर आपको और ज्यादा जगह चाहिए तो इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

केमेरा

Samsung Galaxy F17 5G में 50MP का मेन कैमरा है, जो OIS के साथ आता है, यानी फोटो लेते समय अगर हाथ थोड़ा हिले भी तो तस्वीर धुंधली नहीं होगी। इसके साथ 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी लवर्स के लिए काफी अच्छा है। दिन या रात दोनों में फोटो क्वालिटी काफी बेहतर मिलती है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy F17 5G देखने में बहुत ही प्रीमियम लगता है। इसका 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले बहुत शार्प और कलरफुल है, जिससे वीडियो देखने या गेम खेलने का मज़ा दोगुना हो जाता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी है, जो स्क्रीन को काफी स्मूद और फास्ट बनाता है।

बैटरी

Samsung Galaxy F17 5G में लगी है 5000mAh की बड़ी बैटरी, जो आराम से एक दिन या उससे ज़्यादा चल जाती है। साथ ही, इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। अगर आप दिनभर सोशल मीडिया यूज़ करते हैं, वीडियो देखते हैं या म्यूज़िक सुनते हैं तब भी बैटरी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

samsung galaxy f17 5g price india

प्रोसेसर

इस फोन में सैमसंग का खुद का Samsung Exynos 1330 5G प्रोसेसर लगा है, जो 5nm तकनीक पर बना है। इसका मतलब है कि यह फोन ना सिर्फ तेज़ चलता है, बल्कि बैटरी भी कम खाता है। अगर आप बहुत हेवी गेम्स खेलते हैं तो थोड़ा लिमिटेशन महसूस हो सकता है, लेकिन बाकी सभी कामों के लिए यह फोन शानदार परफॉर्मेंस देता है।

प्राइज

Samsung Galaxy F17 5G की कीमत भारत में काफी बजट फ्रेंडली रखी गई है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स इसे आसानी से खरीद सकें। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 14,499 रूपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 15,999 रूपये रखी गई है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy F17 5G एक स्टाइलिश, पावरफुल और बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है जो हर तरह के यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

इसे भी पढ़े :