अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश लुक, शानदार परफॉर्मेंस, और लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना दे तो Motorola G35 5G आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है। मोटोरोला हमेशा से अपने भरोसेमंद स्मार्टफोनों के लिए जाना जाता है, और इस बार G35 5G के साथ कंपनी ने फिर से यह साबित कर दिया है कि अच्छा फोन पाने के लिए आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।
Motorola G35 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आता है। इसमें आपको 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, Unisoc T760 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरीऔर 18W फास्ट चार्जिंग, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
| Phone Name | : Motorola G35 5G |
| RAM | : 4GB / 8GB |
| ROM | : 128GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.72 inches (LTPS LCD Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 18W Flash Charging |
| Processor | : Unisoc T760 |
फर्स्ट लुक
Motorola G35 5G का डिज़ाइन बेहद आकर्षक है। इसका मैट फिनिश बैक पैनल फोन को प्रीमियम लुक देता है और फिंगरप्रिंट मार्क्स को भी रोकता है। इसका ग्रिप बहुत अच्छा है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में स्लिप नहीं होता। साथ ही, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बेहद तेज़ और सटीक काम करता है।
स्टोरेज
Motorola G35 5G आपको दो वेरिएंट्स में मिलता है। जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज। इसके अलावा, इसमें microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यानी फोटो, वीडियो, गेम्स और डॉक्युमेंट्स के लिए आपके पास हमेशा भरपूर स्पेस रहेगा।
केमेरा
Motorola G35 5G में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो दिन हो या रात, हर फोटो को बेहतरीन क्वालिटी में क्लिक करता है। कैमरे में AI टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सीन के हिसाब से सेटिंग्स को एडजस्ट कर देती है। जिससे फोटोज़ दिखने में एकदम नैचुरल और प्रोफेशनल लगती हैं। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो स्किन टोन को नैचुरल रखता है और डिटेल्स में कोई कमी नहीं आने देता।
डिस्प्ले
Motorola G35 5G में दिया गया है एक शानदार 6.72 इंच का Full HD+ LTPS LCD डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग या वीडियो देखने के दौरान हर मूवमेंट एकदम स्मूद और रियल लगेगा। ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। चाहे आप नेटफ्लिक्स पर अपनी फेवरेट सीरीज़ देखें या YouTube पर वीडियोज़ हर चीज़ आपको कलरफुल और क्लियर लगेगी।
बैटरी
इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल जाती है। अगर आप फोन का हैवी यूज़ करते हैं, जैसे गेम्स, कॉल्स, इंटरनेट, कैमरा सबकुछ फिर भी यह बैटरी आसानी से आपका दिन निकाल देगी। साथ में 18W का फास्ट चार्जिंग दिया हे। जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, जिससे आपको बार बार चार्जर की जरूरत नहीं पड़ती। यानी अब लो बैटरी की चिंता को अलविदा कह सकते हैं।

प्रोसेसर
Motorola G35 5G में लगा है, Unisoc T760 प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में शानदार है। यह प्रोसेसर गेम खेलने, वीडियो एडिट करने और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। आप एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं, और फोन फिर भी स्मूद चलता रहेगा।
प्राइज
भारत में Motorola G35 5G की कीमत काफी किफायती रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग 5G अनुभव का मज़ा ले सकें। इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ लगभग 9,999 रूपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 12,999 रूपये तक जाती है।
Motorola G35 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो कम कीमत में स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।
इसे भी पढ़े :





