अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बढ़िया परफॉर्मेंस दे, शानदार कैमरा के साथ आए और बैटरी बैकअप में कभी साथ न छोड़े तो OPPO A5 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। OPPO हमेशा से ही अपने यूज़र्स के लिए बजट सेगमेंट में प्रीमियम फील वाले फोन लाने के लिए जाना जाता है।
OPPO A5 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
| Phone Name | : OPPO A5 5G |
| RAM | : 6GB / 8GB |
| ROM | : 128GB |
| Camera | : 50MP+2MP |
| Display | : 6.67 inches (LCD Display) |
| Battery | : 6000 mAh |
| Charger | : 45W Super VOOC Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 6300 |
फर्स्ट लुक
डिज़ाइन की बात करें तो OPPO A5 5G देखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसके राउंड कॉर्नर्स और स्लीक बॉडी इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। रियर साइड पर मिलने वाला कैमरा मॉड्यूल मॉडर्न लुक देता है और मैट फिनिश बॉडी इसे फिंगरप्रिंट फ्री बनाए रखती है। ये फोन देखने में जितना सुंदर है, उतना ही मजबूत भी है।
स्टोरेज
स्टोरेज की बात करें तो फोन में 6GB और 8GB RAM के दो वेरिएंट दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसमें आप अपने फोटो, वीडियो, ऐप्स और फाइल्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। अगर जरूरत हो तो माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को और भी बढ़ाया जा सकता है।
केमेरा
कैमरा की बात करें तो OPPO A5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर। ये कैमरे डिटेल्ड और नेचुरल फोटो क्लिक करने में माहिर हैं। आउटडोर लाइट में फोटो क्वालिटी काफी शानदार आती है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो स्किन टोन को नेचुरल लुक देता है और वीडियो कॉलिंग के लिए भी बेहतरीन है।
डिस्प्ले
OPPO A5 5G में 6.67 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो आपको ब्राइट और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसका रिफ्रेश रेट स्मूथ है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी आरामदायक लगता है। चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या YouTube पर मूवी देख रहे हों, इस डिस्प्ले की क्वालिटी आपको निराश नहीं करेगी।
बैटरी
OPPO A5 5G की सबसे खास बात है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो दिनभर के हेवी यूज़ के बाद भी चार्जिंग की चिंता नहीं करने देती। चाहे आप गेम खेल रहे हों, म्यूजिक सुन रहे हों या वीडियो देख रहे हों, इसका बैटरी बैकअप शानदार है। इसके साथ 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन बहुत कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

प्रोसेसर
OPPO A5 5G में लगा MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर इसे एक तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस वाला फोन बनाता है। यह प्रोसेसर 5G सपोर्ट के साथ आता है जिससे डाउनलोडिंग और इंटरनेट स्पीड काफी तेज़ रहती है। चाहे आप मल्टीटास्किंग करें या गेमिंग, यह फोन बिना लैग के शानदार परफॉर्म करता है।
प्राइज
OPPO A5 5G को कंपनी ने बजट फ्रेंडली प्राइस में पेश किया है ताकि हर यूज़र इसे आसानी से खरीद सके। अनुमान है कि इसका 6GB RAM वेरिएंट करीब 14,999 रूपये और 8GB RAM वेरिएंट करीब 16,999 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। ये फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
कुल मिलाकर, OPPO A5 5G एक ऐसा फोन है जो बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में शानदार बैलेंस रखता है।
इसे भी पढ़े :





