Samsung ने गरीबों के बजट में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 5000mAh बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 128GB स्टोरेज

samsung galaxy m06 5g price india

Samsung ने हमेशा अपने मिड रेंज स्मार्टफोन से लोगों के दिल जीते हैं, और अब कंपनी ने एक और बेहतरीन फोन लॉन्च किया है Samsung Galaxy M06 5G। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो 5G नेटवर्क का मज़ा लेना चाहते हैं लेकिन बजट में रहकर।

Samsung Galaxy M06 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो किफायती दाम में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। फोन में 6.7 इंच का बड़ा PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, 5000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है और 25W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Phone Name: Samsung Galaxy M06 5G
RAM: 4GB / 6GB
ROM: 64GB / 128GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.7 inches (PLS LCD Display)
Battery: 5000 mAh
Charger: 25W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 6300

फर्स्ट लुक

पहली नजर में ही Samsung Galaxy M06 5G आपको एक मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। सैमसंग ने इस फोन के डिजाइन पर खास ध्यान दिया है ताकि यह बजट फोन होते हुए भी हैंडसम और स्टाइलिश लगे। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है जो लाइट पड़ने पर खूबसूरती से चमकता है। इसके कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन बिल्कुल सादा और क्लीन है।

स्टोरेज

Samsung Galaxy M06 5G स्टोरेज और रैम के मामले में यूज़र्स को फुल फ्लेक्सिबिलिटी देता है। सैमसंग ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। जिसमे 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। ये दोनों वेरिएंट्स उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो अपने यूज़ के हिसाब से फोन चुनना चाहते हैं। इस फोन में UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा एक्सेस करने में किसी तरह की देरी महसूस नहीं होती।

केमेरा

Samsung Galaxy M06 5G फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक शानदार बजट विकल्प है। इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमे 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर। सेल्फी कैमरा की बात करें तो Galaxy M06 5G में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा फेस डिटेल्स को नेचुरल टोन में कैप्चर करता है और ब्यूटी मोड की मदद से तस्वीरों को हल्का सा एन्हांस कर देता है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy M06 5G का डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें दिया गया है 6.7 इंच का बड़ा PLS LCD डिस्प्ले, जो शानदार कलर, ब्राइटनेस और क्लैरिटी के साथ एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इतना बड़ा स्क्रीन साइज वीडियो देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

बैटरी

Samsung Galaxy M06 5G में दी गई 5000mAh की बड़ी बैटरी इस फोन की सबसे मजबूत खासियतों में से एक है। आज के समय में जब हर कोई दिनभर सोशल मीडिया, गेमिंग, कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में व्यस्त रहता है, ऐसे में बैटरी लाइफ का लंबा चलना बहुत ज़रूरी हो जाता है। इतना ही नहीं, सैमसंग ने इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

samsung galaxy m06 5g price india

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M06 5G में दिया गया है MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, जो इस फोन को तेज़, स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। यह एक 5G सपोर्टेड ऑक्टा कोर चिपसेट है, जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बजट रेंज में भी हाई स्पीड इंटरनेट और लैग फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह चिपसेट बेहतरीन है। इसमें दिया गया Mali-G57 GPU हाई ग्राफिक्स गेम्स को आसानी से हैंडल कर लेता है।

प्राइज

Samsung Galaxy M06 5G की कीमत को देखते हुए यह फोन बजट रेंज में एक शानदार विकल्प साबित होता है। इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लगभग 9,499 रूपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 11,999 रूपये में उपलब्ध है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भरोसेमंद हो, हर काम आसानी से करे और बजट में फिट बैठे, तो Samsung Galaxy M06 5G आपके लिए बेस्ट चॉइस है।

इसे भी पढ़े :