अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और कैमरा क्वालिटी तीनों में नंबर वन हो, तो Motorola Edge 50 Pro 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह फोन सिर्फ स्पेसिफिकेशन से नहीं, बल्कि अपने प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स से भी लोगों का ध्यान खींचता है।
Motorola Edge 50 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण है। इसमें आपको मिलता है Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 6.7 इंच का pOLED Curved डिस्प्ले, 50MP + 13MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा, 4500mAh बैटरी और 120W Turbo Power चार्जिंग इसे और भी पावरफुल बनाती है।
| Phone Name | : Motorola Edge 50 Pro 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 256GB |
| Camera | : 50MP+13MP+10MP |
| Display | : 6.7 inches (PLS LCD Display) |
| Battery | : 4500 mAh |
| Charger | : 120W Turbo Power Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 |
फर्स्ट लुक
जब आप पहली बार Motorola Edge 50 Pro 5G को हाथ में लेते हैं, तो सबसे पहले इसकी प्रीमियम फील और ग्लोइंग डिजाइन आपका ध्यान खींच लेती है। इसका कर्व्ड pOLED डिस्प्ले फोन को एकदम लग्ज़री लुक देता है। जैसे किसी फ्लैगशिप फोन को देख रहे हों। स्क्रीन किनारों से हल्की मुड़ी हुई है, जो हाथ में पकड़ने पर बेहद आरामदायक लगती है और देखने में भी शानदार अहसास देती है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Black Beauty और Luxe Lavender जैसे शेड्स हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं।
स्टोरेज
Motorola Edge 50 Pro 5G में आपको दो वेरिएंट्स मिलते हैं। जिसमे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। इस बड़े स्टोरेज की वजह से आप अपने सभी फोटो, वीडियो और ऐप्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। साथ ही LPDDR5 और UFS 3.1 टेक्नोलॉजी से फोन की स्पीड और डेटा ट्रांसफर परफॉर्मेंस और भी तेज हो जाती है।
केमेरा
Motorola Edge 50 Pro 5G का कैमरा सेटअप बेहद इम्प्रेसिव है। इसमें 50MP + 13MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो डे लाइट और लो लाइट दोनों सिचुएशन में बेहतरीन फोटोज़ कैप्चर करता है। इसका 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है जो दूर के ऑब्जेक्ट्स को भी क्लियर दिखाता है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे हर सेल्फी प्रोफेशनल लेवल की लगती है।
डिस्प्ले
Motorola Edge 50 Pro 5G में 6.7 इंच का pOLED Curved डिस्प्ले दिया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका कर्व्ड डिज़ाइन फोन को प्रीमियम लुक देता है और विजुअल्स इतने स्मूद और वाइब्रेंट दिखते हैं कि वीडियो देखने या गेम खेलने का मज़ा दोगुना हो जाता है। HDR10+ सपोर्ट की वजह से कलर और ब्राइटनेस दोनों ही टॉप क्लास हैं।
बैटरी
Motorola Edge 50 Pro 5G में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो आपको पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे देती है। और सबसे खास बात यह है कि इसमें 120W Turbo Power फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे आपका फोन सिर्फ कुछ ही मिनटों में 100% चार्ज हो जाता है। इस फीचर के साथ अब बैटरी खत्म होने की चिंता लगभग खत्म हो जाती है।

प्रोसेसर
इस फोन में दिया गया Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर इसे बेहद पावरफुल बनाता है। यह चिपसेट गेमिंग और हाई एंड परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। चाहे आप PUBG, BGMI या कोई भी हैवी गेम खेल रहे हों, फोन बिल्कुल स्मूद चलता है और हीटिंग की समस्या लगभग न के बराबर रहती है।
प्राइज
Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत भारत में उसके वेरिएंट के हिसाब से तय की गई है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 27,999 रूपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 31,999 रूपये तक जाती है।
इसे भी पढ़े :





