नमस्ते दोस्तों, अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो न सिर्फ गेमिंग में आपका साथ दे, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बना दे, तो आज हम बात करने जा रहे हैं Infinix GT 30 Pro 5G की। Infinix ने इस फोन को मई 2025 में ग्लोबली लॉन्च किया था, और भारत में जून 2025 में इसकी रिलीज हुई।
Infinix GT 30 Pro 5G एक दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन है जो खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन का RGB लाइट रिंग डिजाइन इसे गेमिंग फील और प्रीमियम लुक देता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate 5G प्रोसेसर लगा है जो हेवी गेम्स और मल्टीटास्किंग को बिना लैग के हैंडल करता है। कैमरे के लिए इसमें 108MP का रियर कैमरा सेटअप और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
| Phone Name | : Infinix GT 30 Pro 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 256GB |
| Camera | : 108MP+8MP |
| Display | : 6.78 inches (AMOLED Display) |
| Battery | : 5500 mAh |
| Charger | : 45W Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 8350 Ultimate 5G |
फर्स्ट लुक
पहली नजर में ही Infinix GT 30 Pro 5G आपको एक फ्लैगशिप फोन का एहसास दिला देता है। इसका डिजाइन बेहद स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक है, खासकर इसका RGB लाइट रिंग जो बैक साइड में कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दी गई है। गेमिंग के दौरान यह अलग अलग कलर्स में ग्लो करती है। जिससे फोन का लुक एकदम यूनिक लगता है। बैक पैनल पर ग्लास फिनिश दी गई है जो प्रीमियम टच देती है और रिफ्लेक्शन में बहुत आकर्षक दिखती है।
स्टोरेज
Infinix GT 30 Pro 5G स्टोरेज और परफॉर्मेंस के मामले में किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं है। यह फोन दो दमदार वेरिएंट्स में आता है। जिसमे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज हे। इतना ही नहीं, इसमें वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी दिया गया है। जिससे आप अतिरिक्त 8GB तक RAM बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप एक साथ कई ऐप्स, गेम्स और टास्क बिना किसी लैग के चला सकते हैं।
केमेरा
Infinix GT 30 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। इसका 108MP कैमरा सेंसर हाई रेजोल्यूशन फोटोज़ कैप्चर करता है जिनमें हर डिटेल साफ नजर आती है, चाहे आप डे लाइट में फोटो लें या नाइट मोड में। वहीं, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस ग्रुप फोटोज़ और नेचर शॉट्स के लिए परफेक्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो AI फीचर्स के साथ आता है।
डिस्प्ले
Infinix GT 30 Pro 5G में शानदार 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो हर एंगल से बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और स्वाइपिंग को बेहद स्मूद बना देता है। जिससे यूजर्स को एक प्रीमियम फील मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी हाई है, जिससे आप धूप में भी आसानी से स्क्रीन देख सकते हैं। Infinix ने इसमें 1000+ nits पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट दिया है, जिससे वीडियो और फोटो के कलर्स और भी रिच और नैचुरल लगते हैं।
बैटरी
Infinix GT 30 Pro 5G में दी गई है एक पावरफुल 5500mAh की बैटरी। जो पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे देती है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया चलाएं। इसकी बैटरी ऑप्टिमाइजेशन इतनी अच्छी है कि हेवी यूज़ के बाद भी चार्ज जल्दी खत्म नहीं होता। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। यानी अगर आप जल्दी में हैं तो थोड़ी देर चार्ज करने पर भी घंटों तक फोन चला सकते हैं।

प्रोसेसर
Infinix GT 30 Pro 5G में लगा है दमदार MediaTek Dimensity 8200 Ultimate 5G प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस के मामले में किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं है। यह प्रोसेसर 4nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे यह न सिर्फ तेज चलता है बल्कि बैटरी की खपत भी बहुत कम करता है। गेमिंग के लिए इसमें G610 GPU दिया गया है, जो हाई ग्राफिक्स गेम्स जैसे BGMI, Call of Duty और Free Fire Max को बिना किसी लैग या हीटिंग के स्मूदली चलाता है।
डिजाइन
Infinix GT 30 Pro 5G का लुक पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे स्टाइलिश और मॉडर्न बनाते हैं। सबसे खास है इसका RGB लाइट रिंग, जो गेमिंग मोड में अलग अलग कलर्स में चमकता है और फोन को एक यूनिक गेमिंग फ्लेयर देता है। फ्रंट में पतले बेज़ल्स और पंच होल डिस्प्ले इसे इमर्सिव और क्लीन फील देते हैं। ये फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आता है। जिसमे Racing Black, Neo Cyan और Neo Gold हे।
प्राइज
Infinix GT 30 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।जिसमे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज हे। 8GB RAM वेरिएंट की कीमत लगभग 24,999 रुपये है। जबकि 12GB RAM वेरिएंट आपको लगभग 26,999 रुपये में मिल जाता है। दोनों वेरिएंट्स में पर्याप्त स्टोरेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए UFS 3.1 स्टोरेज और RAM एक्सपेंशन फीचर दिया गया है।
कुल मिलाकर, Infinix GT 30 Pro 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन है जो गेमिंग और परफॉर्मेंस दोनों में समझौता नहीं करना चाहते।
इसे भी पढ़े :





