बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला Infinix का 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 5500mAh बैटरी और डसलर केमेरा के साथ

infinix note 50s 5g price india

अगर आप 15,000 रुपये के आसपास कोई ऐसा 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें स्टाइल भी हो, परफॉरमेंस भी जबरदस्त हो और कीमत भी पॉकेट फ्रेंडली हो। तो Infinix Note 50s 5G आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। Infinix ने इस फोन को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया है जो बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Infinix Note 50s 5G एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है जो बजट सेगमेंट में भी प्रीमियम फील देता है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो 15,000 रुपरये के अंदर एक ऐसा मोबाइल चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और भरोसेमंद बैटरी लाइफ मिले। इसमें 6.78 इंच का 144Hz FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 5500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Phone Name: Infinix Note 50s 5G
RAM: 6GB / 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.78 inches (AMOLED Curved Display)
Battery: 55 00 mAh
Charger: 45W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

फर्स्ट लुक

जब पहली बार Infinix Note 50s 5G को हाथ में लेते हैं, तो यकीन नहीं होता कि यह फोन सिर्फ 15,000 रूपये के आसपास का है। इसकी डिजाइन और फील किसी मिड रेंज या प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी लगती है। फोन का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले इसे बाकी बजट फोन्स से बिल्कुल अलग बना देता है। किनारों का हल्का कर्व इसे एक एलीगेंट और मॉडर्न लुक देता है।

स्टोरेज

Infinix Note 50s 5G स्टोरेज के मामले में काफी अच्छा विकल्प है, इसमें आपको 128GB और 256GB इन्टर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट मिलते हैं। जो UFS 2.2 टाइप स्टोरेज के साथ आते हैं, जिससे डेटा ट्रांसफर और ऐप लोडिंग स्पीड काफी तेज रहती है। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। अगर आप बेसिक यूज़र हैं तो 128GB वेरिएंट आपके लिए पर्याप्त रहेगा, जबकि हैवी गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग करने वालों के लिए 256GB वेरिएंट ज्यादा बेहतर रहेगा।

केमेरा

Infinix Note 50s 5G के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक शानदार कॉम्बिनेशन है। इसका 64MP मेन कैमरा बेहद क्लियर और शार्प फोटो क्लिक करता है। इसके साथ दिया गया 2MP सेंसर पोर्ट्रेट और क्लोज अप शॉट्स में अच्छा डेप्थ इफेक्ट देता है। जिससे बैकग्राउंड खूबसूरती से ब्लर होता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है, जो नेचुरल स्किन टोन और अच्छी डिटेल के साथ फोटो कैप्चर करता है।

डिस्प्ले

Infinix Note 50s 5G में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में सच में आंखों को खुश कर देता है। इसकी FHD+ क्वालिटी के साथ रंग बहुत नेचुरल और जीवंत दिखते हैं, और स्क्रीन पर फोटो या वीडियो देखते समय हर डिटेल क्लियर नजर आती है। सबसे मजेदार फीचर है इसका 144Hz रिफ्रेश रेट इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग या ऐप खोलने बंद करने में सब कुछ एकदम स्मूद और फास्ट लगेगा।

बैटरी

Infinix Note 50s 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन से अधिक समय तक आराम से चल सकती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में लगभग 1.5 दिन का बैकअप देती है। जबकि हैवी उपयोग जैसे गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग में भी यह पूरे दिन का साथ देती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे आप फोन को 1% से 100% तक लगभग 60 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।

infinix note 50s 5g price india

प्रोसेसर

Infinix Note 50s 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। जो इस बजट सेगमेंट में एक पावरफुल चिपसेट माना जाता है। यह प्रोसेसर 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसमें 8 कोर शामिल हैं। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए पर्याप्त है।

डिजाइन

Infinix Note 50s 5G का डिज़ाइन स्मार्टफोन के लुक और फील को लेकर एक बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करता है। फोन का डिज़ाइन स्लिम और प्रीमियम है, जिसमें 3D कर्व्ड एजेस और पतला प्रोफाइल है। जो इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाता है। इसके अलावा, इसमें IP64 रेटिंग भी है, जो इसे हल्के पानी के छींटों और धूल से बचाता है।

प्राइज

Infinix Note 50s 5G की कीमत इसके वेरिएंट्स और ऑफर्स के हिसाब से 14,249 से 17,999 रुपये के बीच है। इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 14,249 से 14,999 रुपये में, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में, और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में उपलब्ध है।

Infinix Note 50s 5G एक ऐसा फोन है जो बजट में प्रीमियम फीचर्स का मज़ा देता है लुक्स से लेकर परफॉरमेंस तक सब कुछ बैलेंस्ड है।

इसे भी पढ़े :