आजकल स्मार्टफोन सिर्फ जरूरत नहीं, एक स्टाइल और पावर का सिंबल भी बन चुका है। ऐसे में iQOO 13 5G उन लोगों के लिए बना है जो अपने फोन से सिर्फ कॉल और चैटिंग नहीं, बल्कि गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, मल्टीटास्किंग और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।
iQOO 13 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्पीड, स्टाइल और पावर तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आता है। फोन में 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, कैमरा सेटअप भी कमाल का है 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया है, Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बैटरी भी दमदार है 6000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे पावर का पावरहाउस बनाती है।
| Phone Name | : iQOO 13 5G |
| RAM | : 12GB / 16GB |
| ROM | : 256GB / 512GB |
| Camera | : 50MP+50MP+50MP |
| Display | : 6.82 inches (LTPO AMOLED Display) |
| Battery | : 6000 mAh |
| Charger | : 120W Flash Charging |
| Processor | : Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
फर्स्ट लुक
iQOO 13 5G का डिज़ाइन देखकर यही लगेगा कि ये फोन प्रीमियम है। इसका बॉडी मजबूत मेटल फ्रेम से बना है और पीछे का ग्लास फिनिश इसे बेहद स्टाइलिश बनाता है। हाथ में पकड़ते ही एक सॉलिड फील आती है थोड़ा भारी जरूर है।
स्टोरेज
iQOO 13 5G स्टोरेज के मामले में भी बेहद दमदार फोन है। इसमें आपको 256GB और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो UFS 4.0 टाइप की है यानी बेहद तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देती है। इसके साथ 12GB और 16GB RAM का कॉम्बिनेशन इसे और भी पावरफुल बनाता है, जिससे ऐप्स झटपट खुलते हैं और फोन हैंग नहीं होता।
केमेरा
iQOO 13 5G का कैमरा सेटअप इस बार काफी दमदार और स्मार्ट बनाया गया है। फोन में पीछे की तरफ तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं। एक मेन, एक अल्ट्रा वाइड और एक टेलीफोटो लेंस। मेन कैमरा में OIS सपोर्ट है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों ही बेहद स्थिर और शार्प आते हैं, चाहे हाथ थोड़ा हिल भी जाए। दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस ग्रुप फोटोज़ और नेचर शॉट्स के लिए परफेक्ट है, जबकि टेलीफोटो लेंस आपको दूर की चीज़ें भी साफ और डिटेल में दिखा देता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो चेहरे के टोन को नैचुरल रखता है।
डिस्प्ले
iQOO 13 5G मे 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहद शार्प, कलरफुल और स्मूद विजुअल देता है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बटर जैसी स्मूदनेस देता है। इसकी ब्राइटनेस भी लाजवाब है। इसमें 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस तक पहुँच जाती है, यानी तेज़ धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ नजर आती है।
बैटरी
iQOO 13 5G की बैटरी परफॉर्मेंस भी उतनी ही पावरफुल है जितना इसका प्रोसेसर। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का हेवी यूज़ आराम से झेल लेती है, चाहे आप गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों। इसके साथ मिलता है 120W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है।

प्रोसेसर
iQOO 13 5G में इतना पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जो 3nm तकनीक पर बना है मतलब ये फोन सुपरफास्ट है और कम बैटरी खपत में भी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देता है। चाहे आप भारी गेम्स खेल रहे हों, मल्टीटास्किंग कर रहे हों या 4K वीडियो एडिट कर रहे हों, फोन हर चीज़ को बखूबी हैंडल करता है, बिना किसी लैग के।
प्राइज
इंडिया में iQOO 13 5G की शुरुआती कीमत लगभ 54,998 रूपये रही थी, जो 12GB+256GB वेरिएंट के लिए हे। और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 59,998 रूपये के आस पास मिली थी। ऑनलाइन ऑफर और सेल समय पर ये कीमतें और भी कम हो सकती हैं।
iQOO 13 5G एक ऐसा पावरफुल स्मार्टफोन है जो स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस तीनों में परफेक्ट बैलेंस देता है।
इसे भी पढ़े :





