आज के समय में अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग में तेज़ हो, बैटरी में दमदार हो, डिस्प्ले स्मूद हो और प्राइस भी जेब पर भारी न पड़े, तो iQOO Z10x 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। iQOO हमेशा से परफॉर्मेंस फोन्स के लिए जाना जाता है, और Z10x 5G भी उसी लाइनअप का एक पावरपैक डिवाइस है।
iQOO Z10x 5G एक पावरफुल मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्पीड, गेमिंग परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले, दमदार MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6500mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग और क्लियर क्वालिटी वाला कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का डिज़ाइन मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ आता है।
| Phone Name | : iQOO Z10x 5G |
| RAM | : 6GB / 8GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+2MP |
| Display | : 6.72 inches (LCD Display) |
| Battery | : 6500 mAh |
| Charger | : 44W Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 7300 |
फर्स्ट लुक
पहली नज़र में iQOO Z10x 5G एक मॉडर्न और क्लीन डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन लगता है। इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश दिया गया है, जो फिंगरप्रिंट्स कम पकड़ता है और हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है। कैमरा मॉड्यूल साइड में सिम्पल लेकिन स्टाइलिश तरीके से सेट किया गया है, जिससे फोन का लुक मॉडर्न लगता है।
स्टोरेज
iQOO Z10x 5G स्टोरेज के मामले में बिल्कुल भी कंजूसी नहीं करता। इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। जिसमे 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज, यानी आप चाहे तो कम यूज़ वाला वेरिएंट ले सकते हैं या ज्यादा फाइल्स, गेम्स और वीडियोज़ रखने के लिए बड़ा वेरिएंट भी चुन सकते हैं। साथ ही फोन में 6GB या 8GB RAM का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को स्मूद बना देता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें तेज़ UFS स्टोरेज दिया गया है, यानी ऐप्स जल्दी खुलेंगे, फाइल ट्रांसफर फास्ट होगा।
केमेरा
iQOO Z10x 5G का कैमरा सेटअप सिंपल है लेकिन काम का है। इसमें आपको पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो डे लाइट में काफी क्लियर और नैचुरल फोटो क्लिक करता है। इसके साथ एक 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो बैकग्राउंड ब्लर यानी पोर्ट्रेट फोटोज़ को और बेहतर बनाता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग, इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और नॉर्मल सेल्फी के लिए अच्छा है।
डिस्प्ले
iQOO Z10x 5G की डिस्प्ले देखने में पहली ही नज़र में बड़ी और कम्फर्टेबल लगती है। इसमें 6.72 इंच का फुल HD+ स्क्रीन मिलता है, जो वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने, वेब सीरीज़ देखने या गेम खेलने हर चीज़ के लिए काफी अच्छा है। इसकी सबसे खास बात है 120Hz रिफ्रेश रेट। इसका मतलब सीधा सा ये है कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है और स्क्रॉल करते समय झटका या रुकावट जैसा अहसास नहीं होता।
बैटरी
iQOO Z10x 5G में आपको मिलती है एक दमदार 6500mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन ही नहीं, बल्कि हैवी यूज़ में भी आराम से चल जाती है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कजे ये बैटरी जल्दी हार नहीं मानती। इसके साथ आता है 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यानी अगर बैटरी लो भी हो जाए तो बस थोड़ी देर चार्ज पर लगाइए और फिर से फोन तैयार।

प्रोसेसर
iQOO Z10x 5G में दिया गया MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर फोन को तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है, जिससे आप बिना रुकावट के मल्टी टास्किंग, गेमिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग आसानी से कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि प्रोसेसर 4nm तकनीक पर बना है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और बैटरी भी जल्दी खत्म नहीं होती।
डिजाइन
iQOO Z10x 5G का डिजाइन काफी सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है। बैक साइड पर मैट फिनिश है, जो देखने में भी classy लगता है और फिंगरप्रिंट्स भी ज्यादा नहीं पकड़ता। कैमरा मॉड्यूल हल्का बॉक्सी स्टाइल में है, जो फोन को एक मॉडर्न लुक देता है। फोन का वजन और मोटाई भी बैलेंस्ड है, इसलिए लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने पर भी भारी नहीं लगता।
प्राइज
iQOO Z10x 5G तीन वेरिएंट में आता है, जिनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल करीब 13,498 रुपये के आसपास मिलता है, वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 14,999 रुपये तक रहती है, और अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल चाहते हैं तो 8GB RAM + 256GB वेरिएंट लगभग 16,498 रुपये में उपलब्ध होता है । कीमतें ऑफर्स, सेल और प्लेटफॉर्म के हिसाब से हल्की-फुल्की बदल सकती हैं,
iQOO Z10x 5G एक बजट में मिलने वाला ऐसा फोन है जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और 5G का पावर तीनों एक साथ मिलते हैं।
इसे भी पढ़े :





