Motorola हमेशा से अपने स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, और इस बार कंपनी लेकर आई है नया Motorola Edge 60 5G। यह फोन न सिर्फ दिखने में आकर्षक है बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी कमाल की है।
Motorola Edge 60 5G एक शानदार प्रीमियम स्मार्टफोन है जो आधुनिक यूज़र्स की हर जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें मिलता है MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 6.67 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी और 68W Turbo Power चार्जिंग इसके अलावा 50MP + 50MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
| Phone Name | : Motorola Edge 60 5G |
| RAM | : 12GB |
| ROM | : 256GB |
| Camera | : 50MP+50MP+10MP |
| Display | : 6.67 inches (pOLED Curved Display) |
| Battery | : 5500 mAh |
| Charger | : 68W Turbo Power Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 7400 |
फर्स्ट लुक
जब आप पहली बार Motorola Edge 60 5G को देखते हैं, तो सच कहें तो यह फोन पहली नजर में ही दिल जीत लेता है। इसका डिज़ाइन इतना स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। फोन के आगे और पीछे का हर एंगल बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है।
स्टोरेज
Motorola Edge 60 5G सिर्फ एक स्टाइलिश फोन ही नहीं, बल्कि स्टोरेज के मामले में भी काफी दमदार है। इसमें आपको 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस दोनों ही शानदार रहती हैं। इतनी बड़ी स्टोरेज का मतलब है कि आप अपने ढेर सारे फोटो, वीडियो, गेम्स और ऐप्स को बिना किसी टेंशन के सेव कर सकते हैं।
केमेरा
Motorola Edge 60 5G का कैमरा सेटअप वाकई शानदार है। इसमें मिलता है 50MP + 50MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, जो हर एंगल से परफेक्ट शॉट कैप्चर करने में सक्षम है। वाइड एंगल से लेकर ज़ूम तक, हर फोटो में डिटेल और कलर एकदम नेचुरल दिखते हैं। वहीं, 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है, जो हर फ्रेम को क्लियर और शार्प बनाता है।
डिस्प्ले
Motorola Edge 60 5G में मिलता है 6.67 इंच का pOLED Curved डिस्प्ले, जो देखने में बेहद आकर्षक है। इसकी कर्व्ड स्क्रीन हाथ में एक प्रीमियम फील देती है और इसका कलर प्रोडक्शन काफी नैचुरल और ब्राइट है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस स्मूद और रेस्पॉन्सिव रहता है। चाहे आप मूवी देखें या सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, हर चीज़ में आपको शानदार विज़ुअल क्वालिटी देखने को मिलेगी।
बैटरी
फोन में दी गई है 5500mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे देती है। चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, वीडियो देखें या गेम खेलें। फोन का पावर मैनेजमेंट काफी बेहतर है, जिससे बैटरी धीरे धीरे खत्म होती है और गर्म भी नहीं होती। इसके साथ आता है 68W Turbo Power चार्जर, जो आपके फोन को कुछ ही मिनटों में 0% से 50% तक चार्ज कर देता है। यह उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो हमेशा व्यस्त रहते हैं या फोन को बार बार चार्ज करना पसंद नहीं करते।

प्रोसेसर
Motorola Edge 60 5G में लगा है नया MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है। यह प्रोसेसर न सिर्फ गेमिंग के लिए बढ़िया है, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस दोनों में संतुलन रखता है।
प्राइज
Motorola Edge 60 5G की कीमत भारत में करीब रूपये 25,999 रखी गई है, जो इसके शानदार फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन को देखते हुए काफी आकर्षक लगती है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart या Amazon पर यह फोन ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ 23,749 रूपये तक में भी मिल जाता है।
Motorola Edge 60 5G स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जो हर यूज़र को प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
इसे भी पढ़े :





