Motorola की Power सीरीज़ वैसे ही फेमस है जैसे किसी के नाम के साथ सिंह जुड़ जाए ताकत अपने आप झलकती है। और अब आई है नई एंट्री Moto G86 Power 5G की जो बैटरी, डिस्प्ले और स्टाइल तीनों में बैलेंस लेकर आया है। अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दो दिन तक आराम से चले, हाथ में प्रीमियम लगे, और डेली यूज़ में कभी स्लो न हो तो इस फोन पर नज़र ज़रूर डालनी चाहिए।
Motorola G86 Power 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन तीनों को एक साथ लाता है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो बेहद ब्राइट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। साथ ही 6720 mAh की बड़ी बैटरी इसे सच में पावर हॉउस बनाती है। 50MP Sony सेंसर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ यह फोन डेली यूज़, सोशल मीडिया और मल्टी टास्किंग के लिए एक शानदार साथी है।
| Phone Name | : Moto G86 Power 5G |
| RAM | : 8GB |
| ROM | : 128GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.7 inches (AMOLED Display) |
| Battery | : 6720 mAh |
| Charger | : 33W TurboPower Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 7400 |
फर्स्ट लुक
पहली नज़र में ही Motorola G86 Power 5G एक दमदार और प्रीमियम स्मार्टफोन लगता है। इसका वेगन लेदर फिनिश वाला बैक पैनल हाथ में पकड़ते ही एक सॉलिड और क्लासी फील देता है। फ्रंट कैमरा के लिए बीच में छोटा पंच होल कटआउट दिया गया है जो मॉडर्न लुक देता है।
स्टोरेज
Motorola G86 Power 5G स्टोरेज के मामले में भी पावरफुल है। इसमें आपको 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इतना स्टोरेज डेली यूज़, ऐप्स, गेम्स और फोटो वीडियो के लिए काफी है। अगर आप ज़्यादा डेटा, फिल्में या बड़े गेम्स स्टोर करना पसंद करते हैं तो चिंता की बात नहीं इसमें microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
केमेरा
Motorola G86 Power 5G कैमरा के मामले में भी कमाल करता है। इसमें 50MP का Sony OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो हर शॉट में शार्प डिटेल्स और नेचुरल कलर्स कैप्चर करता है। OIS की वजह से चलते फिरते भी फोटो ब्लर नहीं होती खासकर नाइट फोटोग्राफी में इसका असर साफ़ नज़र आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है, जो लैंडस्केप या ग्रुप फोटो को शानदार बनाता है। सेल्फी के लिए Moto G86 Power 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो AI ब्यूटी मोड और HDR सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी चाहे दिन में लो या रात में, हर बार ब्राइट और क्लियर रिज़ल्ट मिलता है।
डिस्प्ले
Motorola G86 Power 5G में आपको मिलता है एक शानदार 6.7 इंच Full HD+ pOLED डिस्प्ले, जो कलर्स और ब्राइटनेस के मामले में बेमिसाल है। इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को बेहद स्मूद बनाती है चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या गेम खेल रहे हों, हर मूवमेंट बटर जैसी फ्लोइंग लगती है। इसका pOLED पैनल डीप ब्लैक्स और रिच कलर्स देता है, जिससे वीडियो और फिल्में देखने का एक्सपीरियंस काफी जीवंत महसूस होता है।
बैटरी
Motorola G86 Power 5G अपने नाम की तरह Power में भी जबरदस्त है। क्योंकि इसमें दी गई है एक बड़ी 6720mAh की बैटरी। यह बैटरी पूरे दिन ही नहीं, बल्कि दो दिन तक आराम से चल सकती है। चाहे आप वीडियो देख रहे हों, गेम खेल रहे हों या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों। Motorola ने इसके साथ 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है। यानी अगर आप जल्दी में हैं तो कुछ ही मिनट चार्ज करने पर घंटों का बैकअप मिल जाता है।

प्रोसेसर
Motorola G86 Power 5G में दिया गया है दमदार MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में शानदार बैलेंस देता है। यह 4nm फिनफेट टेक्नोलॉजी पर बना है, जिससे फोन तेज़ चलता है लेकिन ज्यादा गर्म नहीं होता और बैटरी की खपत भी कम रहती है। वहीं गेमिंग के लिए भी यह चिपसेट काफी मजबूत है। इस G615 MC2 GPU के साथ आप BGMI, COD Mobile या Asphalt जैसे गेम्स बिना लैग के खेल सकते हैं।
डिजाइन
Motorola G86 Power 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही एक प्रीमियम फील देता है। इसके वेगन लेदर फिनिश वाला बैक पैनल हाथ में पकड़ते ही सॉलिड और आरामदायक लगता है। साथ ही यह फिनिश फिंगरप्रिंट्स और स्क्रैच को भी कम छोड़ता है, जिससे फोन लंबे समय तक नया जैसा दिखाई देता है। रंगों की वैरायटी भी काफी आकर्षक है। जिसमे Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound जैसे ऑप्शन फोन को अलग और यूनिक लुक देते हैं।
प्राइज
Moto G86 Power 5G भारत में एक ही वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत 17,999 रुपये थी, लेकिन विभिन्न ऑफर्स के साथ यह 16,670 रुपये तक में खरीदा जा सकता है।
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो बार-बार चार्ज न करना पड़े, देखने में प्रीमियम लगे, और हर काम स्मूद चलाए तो Moto G86 Power 5G आपके लिए एक परफेक्ट मैच है।
इसे भी पढ़े :





