OnePlus फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ 100W फ़ास्ट चार्जर

oneplus 11 5g price india

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, और प्रीमियम डिजाइन के साथ all in one पैकेज मिले, तो OnePlus 11 5G आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। OnePlus हमेशा से ही अपने फ्लैगशिप फोन्स को परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में बेहतरीन बनाता आया है।

OnePlus 11 5G एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो पावर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का शानदार मिश्रण पेश करता है। इस फोन में आपको मिलता है 6.7 इंच का QHD+ Fluid AMOLED डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसमें लगा है Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, जो स्मूथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बना है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX890 मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस, और 32MP टेलीफोटो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे यह मिनटों में चार्ज होकर पूरे दिन चलता है।

Phone Name: OnePlus 11 5G
RAM: 8GB / 16GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+48MP+32MP
Display: 6.7 inches (Curved AMOLED Display)
Battery: 5000 mAh
Charger: 100W SuperVOOC Flash Charger
Processor: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2

फर्स्ट लुक

OnePlus 11 5G का डिजाइन वाकई में प्रीमियम लगता है। इसका ग्लास बैक फिनिश और मेटल फ्रेम इसे एक क्लासिक और रिच फील देता है। पीछे का सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोन को और भी यूनिक बनाता है। फोन का वजन संतुलित है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ में भारीपन महसूस नहीं होता। Curved edges और स्लिम बॉडी इसे और ज्यादा एलीगेंट बनाते हैं।

स्टोरेज

OnePlus 11 5G स्टोरेज और स्पीड दोनों के मामले में शानदार है। इसमें आपको दो वेरिएंट मिलते हैं। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज हे। फोन में इस्तेमाल की गई LPDDR5X RAM बेहद फास्ट है, जिससे मल्टीटास्किंग करते समय कोई लैग महसूस नहीं होता। वहीं इसका UFS 4.0 स्टोरेज पुराने वर्जन की तुलना में लगभग दोगुना तेज़ है, जिससे ऐप्स, गेम्स और फाइल्स तुरंत ओपन होती हैं।

केमेरा

अगर आप कैमरा लवर हैं, तो OnePlus 11 5G आपको निराश नहीं करेगा। इसमें दिया गया है 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, जो बेहद शार्प और नेचुरल फोटो क्लिक करता है। इसके साथ है 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 32MP टेलीफोटो लेंस, जो डिटेल्स और डेप्थ को शानदार तरीके से कैप्चर करते हैं। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो क्लियर और ब्राइट सेल्फीज देता है।

डिस्प्ले

इस फोन में मिलता है 6.7 इंच का QHD+ Fluid AMOLED Curved डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, हर चीज स्मूथ लगती है। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ वीडियो देखना एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बन जाता है। ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी इतनी शानदार है कि बाहर धूप में भी स्क्रीन पूरी तरह से क्लियर दिखती है।

बैटरी

OnePlus 11 5G में लगी है 5000mAh की बैटरी, जो दिनभर आराम से चल जाती है। लेकिन असली मज़ा है इसकी 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, जो सिर्फ 25 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देती है। मतलब अब आपको चार्जिंग का इंतजार करने की ज़रूरत ही नहीं। बस कुछ मिनट चार्ज करें और घंटों तक फोन चलाएं।

oneplus 11 5g price india

प्रोसेसर

अब बात करें इसके दिल की यानी प्रोसेसर की। OnePlus 11 5G में लगा है Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, जो मार्केट के सबसे पावरफुल प्रोसेसर में से एक है। चाहे आप BGMI जैसे हेवी गेम खेल रहे हों या मल्टीटास्किंग कर रहे हों, यह फोन हर काम को बिना किसी लैग के हैंडल करता है। साथ में Adreno 740 GPU ग्राफिक्स को बहुत स्मूद बनाता है। इसका मतलब गेमिंग एक्सपीरियंस होगा एकदम प्रीमियम और बिना किसी दिक्कत के।

डिजाइन

OnePlus 11 5G का डिजाइन देखते ही दिल खुश हो जाता है। इसका ग्लास बैक और मेटल फ्रेम इसे एक हाई क्लास और लग्जरी फील देता है। कैमरा मॉड्यूल का सर्कुलर डिजाइन इसे बाकी फोन्स से अलग और आकर्षक बनाता है। फोन हाथ में पकड़ने पर बहुत सॉलिड लगता है, लेकिन इसका वजन बैलेंस्ड है जिससे लंबे समय तक यूज़ करने पर भी थकान महसूस नहीं होती। कलर ऑप्शंस भी बहुत खूबसूरत हैं। जिसमे Eternal Green और Titan Black जैसे फिनिश इसे और भी एलिगेंट बनाते हैं।

प्राइज

अगर बात करें OnePlus 11 5G की कीमत की, तो यह फोन अपने फीचर्स के हिसाब से काफी बढ़िया डील साबित होता है। शुरुआत में इसकी कीमत करीब 56,999 रुपये थी, लेकिन अब मार्केट में आपको ये 38,999 रुपये के आसपास आसानी से मिल जाएगा। इस दाम में आपको एक फ्लैगशिप लेवल का फोन मिलता है जिसमें दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन है।

OnePlus 11 5G एक ऐसा फ्लैगशिप फोन है जो स्टाइल, स्पीड और परफॉर्मेंस तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करता है।

इसे भी पढ़े :