7300mAh की बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जर वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, साथ में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज

oneplus 15 5g price india

OnePlus हमेशा से अपने फास्ट परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है। हर साल कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करती है जो मार्केट में ट्रेंड सेट कर दे। इस बार भी OnePlus 15 5G के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

OnePlus 15 5G एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो अपने दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.78 इंच के LTPO AMOLED स्मूथ डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP प्रो ग्रेड कैमरा सेटअप और 7300mAh की पावरफुल बैटरी के साथ एक टॉप क्लास यूज़र एक्सपीरियंस देता है। यह फोन 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है, जो इसे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों में बेस्ट बनाते हैं। 120W Super VOOC फास्ट चार्जिंग इसे और भी शानदार बनाती है, जिससे सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज हो जाता है।

Phone Name: OnePlus 15 5G
RAM: 12GB / 16GB
ROM: 256GB / 512GB
Camera: 50MP+50MP+50MP
Display: 6.78 inches (LTPO AMOLED Display)
Battery: 7300mAh
Charger: 120W Super VOOC Flash Charging
Processor: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5

फर्स्ट लुक

OnePlus 15 5G का फर्स्ट लुक एकदम प्रीमियम और फ्लैगशिप वाइब देता है। जैसे ही आप फोन को हाथ में लेते हैं, इसका ग्लास फिनिश बैक पैनल, कर्व्ड एजेस और एल्यूमिनियम फ्रेम तुरंत ध्यान खींच लेते हैं। पीछे दिया गया बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल OnePlus की पहचान जैसा लगता है, लेकिन इस बार डिज़ाइन और भी मॉडर्न और बोल्ड है। फोन पतला, हल्का और पकड़ने में बेहद कम्फर्टेबल है, जिससे यह काफी हाई एंड महसूस होता है।

स्टोरेज

OnePlus 15 5G में RAM और स्टोरेज का कॉम्बिनेशन यूजर के अनुभव को बेहतरीन बनाता है। इसमें RAM के दो वेरिएंट्स दिए गए हैं, 12GB और 16GB, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और बड़े साइज ऐप्स को बेशक सुचारू रूप से चलाने में सक्षम हैं। वहीं स्टोरेज के लिए आपको 256GB और 512GB ऑप्शन मिलते हैं, जो दोनों ही UFS हाई स्पीड तकनीक पर आधारित हैं। इस कॉम्बिनेशन की वजह से न सिर्फ आपके ऐप्स और गेम्स बहुत जल्दी खुलते हैं, बल्कि बड़ी फाइलों और हाई क्वालिटी मीडिया को स्टोर करने की सुविधा भी मिलती है।

केमेरा

OnePlus 15 5G का कैमरा सेटअप इसे एक सच्चे फ्लैगशिप की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देता है। इसमें पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा कॉम्बिनेशन दिया गया है। मेन 50MP सेंसर अल्ट्रा क्लियर, शार्प और नैचुरल कलर्स वाली फोटो कैप्चर करता है, जबकि 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस से आप शानदार वाइड एंगल शॉट्स ले सकते हैं बिना डिस्टॉर्शन और बिना कलर शिफ्ट के। तीसरा 50MP टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट और ज़ूम फोटोग्राफी में कमाल कर देता है। फ्रंट में दिया गया 32MP सेल्फी कैमरा भी बहुत अच्छा है, जो स्किन टोन को नेचुरल रखते हुए स्मूथ, डिटेल्ड और हाई कलिटी सेल्फी देता है।

डिस्प्ले

OnePlus 15 5G में दिया गया 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने में बेहद शार्प, ब्राइट और कलर रिच है। LTPO टेक्नोलॉजी की वजह से स्क्रीन 1Hz से लेकर 120Hz तक ऑटोमैटिक एडजस्ट होती रहती है, जिससे न सिर्फ स्मूथ अनुभव मिलता है बल्कि बैटरी भी बचती है। गेमिंग हो, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या मल्टीमीडिया यह डिस्प्ले हर जगह शानदार परफॉर्म करता है।

बैटरी

OnePlus 15 5G में 7300mAh की बेहद पावरफुल बैटरी दी गई है, जो हेवी यूज़ में भी आराम से पूरा दिन चल जाती है और नॉर्मल यूज़ में डेढ़ दिन तक साथ देती है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 120W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो कुछ ही मिनटों में फोन को लगभग फुल चार्ज कर देता है। लंबी बैटरी लाइफ और सुपर फास्ट चार्जिंग का यह कॉम्बिनेशन फोन को उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

oneplus 15 5g price india

प्रोसेसर

OnePlus 15 5G की सबसे बड़ी ताकत उसका प्रोसेसर है। Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 आज की तारीख में सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट्स में से एक है। यह फोन को सुपर फास्ट बनाता है, चाहे आप हैवी गेमिंग करें, बड़े ऐप्स चलाएँ या 10/15 ऐप्स एक साथ ओपन रखें फोन धीमा नहीं पड़ता। भारी गेम्स जैसे BGMI, COD Mobile, Genshin Impact आदि आराम से हाई FPS पर चलते हैं। फोन गर्म नहीं होता और लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस देता है। OnePlus की OxygenOS की स्मूदनेस इस प्रोसेसर के साथ मिलकर यूज़र को बेहतरीन फास्ट अनुभव देती है।

प्राइज

OnePlus 15 5G की कीमत की बात करें तो इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 72,999 रूपये में आता है, जबकि जो लोग ज्यादा पावर और स्टोरेज चाहते हैं उनके लिए 16GB + 512GB वेरिएंट 79,999 रूपये में उपलब्ध है।

OnePlus 15 5G एक पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक प्रीमियम फ्लैगशिप का पूरा अनुभव देता है।

इसे भी पढ़े :