OnePlus का धमाकेदार 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 256GB स्टोरेज, 5500mAh बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जर

oneplus nord ce 4 lite 5g price india

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में मॉडर्न हो, रोज़मर्रा का सारा काम बिना रुकावट कर दे और जेब भी ना हिलाए, तो OnePlus Nord CE 4 Lite 5G आपके रडार पर जरूर आना चाहिए। यह फोन उन लोगों के लिए है जो कम दाम में अच्छा एक्सपीरियंस चाहते हैं ना बहुत फैंसी, ना बहुत सिंपल बस बैलेंस्ड।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो बजट में प्रीमियम जैसा एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है। इसमें आपको 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5500mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP का कैमरा और 5G सपोर्ट जैसी ज़रूरी और काम की चीज़ें मिलती हैं। इसका डिज़ाइन स्लीक है, सॉफ्टवेयर क्लीन है और परफॉर्मेंस रोज़मर्रा के कामों के लिए एकदम सही रहती है।

Phone Name: OnePlus Nord CE 4 Lite 5G
RAM: 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.67 inches (AMOLEDDisplay)
Battery: 5500 mAh
Charger: 80W Super VOOC Flash Charging
Processor: Qualcomm Snapdragon 695

फर्स्ट लुक

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को पहली नज़र में देखते ही यही लगता है कि यह फोन सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक को बखूबी रिप्रेजेंट करता है। इसका डिजाइन काफी क्लीन है, बैक पैनल स्मूद फिनिश के साथ आता है जो देखने में प्रीमियम लगता है और हाथ में पकड़ने पर भी ग्रिप काफी कम्फर्टेबल रहती है। कैमरा मॉड्यूल साइड में वर्टिकल स्टाइल में दिया गया है, जो देखने में काफी मॉडर्न फील देता है।

स्टोरेज

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्टोरेज के मामले में काफी अच्छा बैलेंस देता है, क्योंकि यह दो वेरिएंट में आता है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज हे। जिन लोगों का फोन यूज़ नॉर्मल है, जैसे सोशल मीडिया, फोटो, कॉलिंग, यूट्यूब आदि, उनके लिए 128GB वाला वेरिएंट काफी है, जबकि ज्यादा फोटो वीडियो, गेमिंग या लंबे समय तक स्टोरेज टेंशन फ्री रखना चाहते हैं तो 256GB वाला वेरिएंट बेहतर रहेगा।

केमेरा

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो Sony LYT-600 सेंसर के साथ आता है और दिन की रोशनी में काफी शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जो पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर देने का काम करता है। जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और नॉर्मल सेल्फी के लिए ठीक ठाक रिज़ल्ट देता है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसलिए स्क्रॉलिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है। यह फुल HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जिससे वीडियो, फोटो और टेक्स्ट काफी शार्प दिखते हैं। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी बताई गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से विज़िबल रहती है।

बैटरी

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की बैटरी उन लोगों के लिए एकदम राहत वाली है, जो दिनभर फोन यूज़ करते हैं और बार बार चार्जर लगाना पसंद नहीं करते। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो नॉर्मल यूज़ में आराम से एक दिन या उससे ज़्यादा चल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, यानी अगर बैटरी लो हो जाए, तो बस थोड़ी देर चार्ज पर लगाओ और फिर से तैयार।

oneplus nord ce 4 lite 5g price india

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। और रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया चलाना, वीडियो देखना, मल्टीटास्किंग और हल्की फुल्की गेमिंग के लिए काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें Adreno 619 GPU भी है, जो ग्राफिक्स को ठीक ठाक संभालता है, इसलिए आप BGMI या COD जैसे गेम खेल तो सकते हैं,

प्राइज

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से तय की गई है, जहां 8GB RAM + 128GB मॉडल की लॉन्च प्राइस लगभग 16,999 रुपये थी। जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 19,999 रुपये रखी गई थी।

कुल मिलाकर, OnePlus Nord CE 4 Lite 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो प्रीमियम लुक, स्मूद डिस्प्ले, भरोसेमंद बैटरी और बजट में ब्रांड वैल्यू चाहते हैं।

इसे भी पढ़े :