7000mAh बैटरी,पावर फुल प्रोसेसर और DSLR केमेरा के साथ लॉन्च हुआ OPPO का 5G स्मार्टफोन

oppo f31 5g price india

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक चले, दिखने में शानदार हो और हर काम बिना रुकावट करे, तो OPPO का नया फोन OPPO F31 5G आपकी पसंद की लिस्ट में जरूर होना चाहिए। Oppo ने इस फोन को खास उन लोगों के लिए बनाया है जो दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं चाहे वो सोशल मीडिया हो, गेमिंग हो या कॉलिंग।

OPPO F31 5G एक स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक पावर देती है। और 80W फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज हो जाती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 Energy प्रोसेसर लगा है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। और रोज़मर्रा के हर काम को स्मूद बनाता है। कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो आपकी तस्वीरों को क्लियर और नेचुरल बनाता है।

Phone Name: OPPO F31 5G
RAM: 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+2 MP
Display: 6.57 inches (AMOLED Display)
Battery: 7000 mAh
Charger: 80W TurboPower Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 6300 Energy

फर्स्ट लुक

पहली नज़र में ही OPPO F31 5G का लुक और फील आपको कहने पर मजबूर कर देता है वाह क्या फोन है। फोन का डिजाइन बेहद स्लिम, स्टाइलिश और मॉडर्न है, जिसे देखकर लगता है कि Oppo ने इस बार लुक्स पर खास ध्यान दिया है। इसके बैक पैनल पर मिलने वाला ग्लोसी फिनिश इसे प्रीमियम टच देता है। हाथ में पकड़ने पर इसका ग्रिप बहुत कम्फर्टेबल लगता है, न बहुत भारी, न बहुत हल्का।

स्टोरेज

OPPO F31 5G स्टोरेज के मामले में बेहद पावरफुल है, क्योंकि यह दो वेरिएंट में आता है। जिसमे 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज हे। इतना स्पेस आपको फोटो, वीडियो, गेम्स और ऐप्स को बिना किसी दिक्कत के स्टोर करने की पूरी आज़ादी देता है। इसमें दी गई UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी फोन को और तेज़ बनाती है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और फाइल ट्रांसफर फटाफट होता है। साथ ही इसमें RAM Expansion फीचर भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल रैम बढ़ाकर आप मल्टीटास्किंग को और स्मूद बना सकते हैं।

केमेरा

OPPO F31 5G फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें है 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर। 50MP का कैमरा हर फोटो में बेहतरीन डिटेल, नेचुरल कलर और शार्पनेस देता है, जिससे आपकी तस्वीरें प्रोफेशनल जैसी लगती हैं। डेप्थ सेंसर की मदद से पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट काफी नैचुरल दिखता है, जो फोटो को और आकर्षक बनाता है। साथ ही फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए कमाल का है।

डिस्प्ले

OPPO F31 5G का डिस्प्ले इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें दिया गया है 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर हर मूवमेंट चाहे आप स्क्रॉल कर रहे हों, गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों बेहद स्मूद और फ्लुइड लगता है। कलर्स काफी वाइब्रेंट और नैचुरल दिखते हैं, जिससे कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस और भी मज़ेदार बन जाता है।

बैटरी

OPPO F31 5G में दी गई 7000mAh की जबरदस्त बैटरी इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इतनी बड़ी बैटरी आपको पूरे दिन नहीं, बल्कि डेढ़ से दो दिन तक आराम से साथ देती है। चाहे आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हों, वीडियो देखें या गेम खेलें बार बार चार्ज करने की झंझट से आप पूरी तरह मुक्त रहेंगे। और सबसे मज़ेदार बात यह है कि इसमें है 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर फिर से तैयार हो जाता है। यानी, सुबह ऑफिस निकलने से पहले थोड़ी देर चार्ज किया और दिनभर फोन नॉनस्टॉप चलेगा।

oppo f31 5g price india

प्रोसेसर

OPPO F31 5G में दिया गया है MediaTek Dimensity 6300 Energy 5G चिपसेट, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह प्रोसेसर न सिर्फ पावरफुल है बल्कि बैटरी एफिशिएंट भी है, यानी परफॉर्मेंस के साथ साथ ज्यादा बैटरी ड्रेन नहीं करता। यह फोन Octa Core CPU और Mali G615 GPU के साथ आता है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार स्पीड देता है।

डिजाइन

OPPO F31 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही आकर्षित करता है। फोन स्लिम और मॉडर्न लुक के साथ आता है, जिसे हाथ में पकड़ना भी आसान और कम्फर्टेबल है। सामने की तरफ पंच होल डिस्प्ले के साथ पतले बेज़ल इसे बड़ा और मॉडर्न बनाते हैं, जिससे स्क्रीन टू बॉडी रेशियो अच्छा लगता है। फोन का वजन और ग्रिप इतने बैलेंस्ड हैं कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ थकता नहीं। कलर ऑप्शन भी बहुत स्टाइलिश हैं। जिनमे Cloud Green, Midnight Blue और Bloom Red जो हर यूज़र के स्वाद के हिसाब से हैं। ये रंग न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि धूप में भी शानदार चमक देते हैं।

प्राइज

OPPO F31 5G की कीमत और वेरिएंट्स काफी बजट फ्रेंडली हैं। जिससे यह मिड रेंज स्मार्टफोन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बनता है। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज जिसकी कीमत लगभग 22,999 रूपये है। और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज जिसका प्राइस लगभग 24,999 रूपये है।

OPPO F31 5G उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुनहरा चयन हो सकता है जो लंबी बैटरी, 5G सुविधा, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद ब्रांड सपोर्ट के साथ एक संतुलित स्मार्टफोन चाहते हैं।

इसे भी पढ़े :