अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, कैमरा जबरदस्त दे, और परफॉर्मेंस में भी कोई कमी न छोड़े तो OPPO Reno13 Pro 5G आपके लिए ही बना है। OPPO ने हमेशा अपने Reno सीरीज को ट्रेंडी और प्रीमियम रखा है, और इस बार भी यह फोन कमाल करने आया है।
OPPO Reno13 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, कैमरा और पावर तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकर आता है। इसमें 6.83 इंच की सुपर AMOLED Curved डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है। फोन का 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा हर फोटो को जीवंत बना देता है। इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने और जल्दी चार्ज होने वाला फोन बनाती है। MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 12GB तक RAM इसे हर टास्क में तेज़ और भरोसेमंद बनाते हैं।
| Phone Name | : OPPO Reno13 Pro 5G |
| RAM | : 12GB |
| ROM | : 256GB / 512GB |
| Camera | : 50MP |
| Display | : 6.83 inches (AMOLED Curved Display) |
| Battery | : 5800 mAh |
| Charger | : 80W SUPERVOOC Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 8350 |
फर्स्ट लुक
जब पहली बार आप OPPO Reno13 Pro 5G को देखते हैं, तो सबसे पहले इसकी प्रीमियम और ग्लोसी डिजाइन आपकी नज़रें खींच लेती है। फोन को देखकर ही लगता है कि यह किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा लग्ज़री डिवाइस है। इसके राउंड एज और स्लिम बॉडी इसे हाथ में पकड़ने में बेहद कंफर्टेबल बनाते हैं। फ्रंट साइड पर कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो बहुत ही पतले बेज़ल्स के साथ आती है।
स्टोरेज
OPPO Reno13 Pro 5G स्टोरेज के मामले में बेहद दमदार है। इसमें दो वेरिएंट्स मिलते हैं, 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज। इतना स्पेस आपको फोटो, वीडियो, ऐप्स और गेम्स के लिए भरपूर जगह देता है। साथ ही, फोन में वर्चुअल RAM फीचर भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर RAM को और बढ़ाया जा सकता है।
केमेरा
OPPO Reno13 Pro 5G उन लोगों के लिए बना है जिन्हें हर पल को खूबसूरत तरीके से कैद करना पसंद है। इसमें तीन कैमरों का शानदार सेटअप दिया गया है। जिसमे 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP टेलीफोटो लेंस हे। ये तीनों कैमरे मिलकर हर फोटो को ऐसा बनाते हैं जैसे किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने ली हो। सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हर सेल्फी को शार्प और नेचुरल बनाता है।
डिस्प्ले
OPPO Reno13 Pro 5G में दिया गया है 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसका Full HD+ रिज़ॉल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट हर वीडियो, फोटो और गेम को बेहद रियल और कलरफुल बना देता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस इतनी ज्यादा है कि धूप में भी आपको डिस्प्ले साफ़ दिखाई देता है।
बैटरी
OPPO Reno13 Pro 5G बैटरी के मामले में भी बेहद भरोसेमंद है। इसमें दी गई है 5800mAh की बड़ी बैटरी, जो दिनभर के हेवी यूज़ के बाद भी साथ नहीं छोड़ती। चाहे आप लगातार गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों या सोशल मीडिया चला रहे हों यह फोन बिना रुके लंबे समय तक चलता है। सबसे खास बात है इसकी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाता है।

प्रोसेसर
OPPO Reno13 Pro 5G में दिया गया है नया और ताकतवर MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, जो फोन को हर तरह के काम में बेहद तेज़ और स्मूद बनाता है। चाहे आप हाई ग्राफिक्स गेम खेल रहे हों, 4K वीडियो एडिट कर रहे हों या कई ऐप्स एक साथ चला रहे हों यह प्रोसेसर हर चीज़ को बिना किसी लैग या रुकावट के संभाल लेता है।
डिजाइन
OPPO Reno13 Pro 5G का डिज़ाइन देखकर कोई भी इसे पहली नज़र में पसंद कर लेगा। फोन का पूरा लुक प्रीमियम, मॉडर्न और बेहद स्लीक है। इसके कर्व्ड ग्लास बैक और मेटल फ्रेम इसे न सिर्फ सुंदर बनाते हैं, बल्कि पकड़ने में भी आरामदायक एहसास देते हैं। यह फोन कई शानदार कलर ऑप्शन्स में आता है खासकर Mist Lavender और Graphite Grey, जो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं।
प्राइज
OPPO Reno13 Pro 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, ताकि हर यूज़र अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सके। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 47,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 52,999 रुपये रखी गई है।
OPPO Reno13 Pro 5G एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा वाला ऑल राउंडर स्मार्टफोन है।
इसे भी पढ़े :





