स्टाइल,पावर और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च हुआ Realme का धाकड़ 5G फोन,6000mAh बैटरी के साथ

realme 14 Pro 5g price india

Realme हमेशा से अपने स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। और इस बार भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी all in one पैक में दे, तो Realme 14 Pro 5G आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

Realme 14 Pro 5G एक शानदार मिड रेंज स्मार्टफोन है जो स्टाइलिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच का OLED Curved Display, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। और 50MP का शानदार कैमरा मिलता है। 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी दिया गया है।

Phone Name: Realme 14 Pro 5G
RAM: 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+2MP
Display: 6.77 inches (OLED Curved Display)
Battery: 6000 mAh
Charger: 45W Super VOOC fast Charging
Processor: MediaTek Dimensity 7300 Energy

फर्स्ट लुक

जब आप पहली बार Realme 14 Pro 5G को देखते हैं, तो इसका लुक ही आपको इंप्रेस कर देता है। फोन का डिजाइन बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है। जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। पीछे की तरफ ग्लास फिनिश बैक और चमकदार कलर शेड्स इसे मॉडर्न टच देते हैं। इसके कर्व्ड एज डिस्प्ले और पतले बेज़ल्स इसे एक फ्लैगशिप फील देते हैं। यानी पहली नजर में ही ऐसा लगता है जैसे आप किसी हाई एंड फोन को हाथ में लिए हुए हैं। कैमरा मॉड्यूल गोल शेप में है। जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि डिजाइन को यूनिक बनाता है।

स्टोरेज

Realme 14 Pro 5G स्टोरेज और RAM के मामले में काफी दमदार विकल्प पेश करता है। यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दिया गया हे। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 RAM टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे ऐप्स तेजी से लोड होते हैं और डेटा ट्रांसफर बेहद स्मूथ रहता है। इसके साथ ही इसमें Dynamic RAM Expansion फीचर भी है। जो जरूरत पड़ने पर स्टोरेज के हिस्से को वर्चुअल RAM की तरह इस्तेमाल करता है, जिससे परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है।

केमेरा

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Realme 14 Pro 5G आपके लिए एक शानदार कैमरा फोन साबित हो सकता है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो हर फोटो में नेचुरल कलर और बेहतरीन डिटेल्स कैप्चर करता है। इसका कैमरा इतना स्मार्ट है कि धूप में ली गई तस्वीरें हों या रात में खींचे गए शॉट्स, हर बार क्लियर और शार्प फोटो देता है। इसके साथ एक 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो बैकग्राउंड को हल्का ब्लर कर के प्रोफेशनल लुक वाली पोर्ट्रेट फोटो लेने में मदद करता है। वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा आपकी सेल्फीज़ को नेचुरल टोन और परफेक्ट लाइट के साथ और भी शानदार बनाता है।

डिस्प्ले

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फोन पर मूवी देखना, गेम खेलना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना पसंद है। तो Realme 14 Pro 5G का डिस्प्ले आपको जरूर पसंद आएगा। इस फोन में 6.77 इंच का Full HD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में बेहद शानदार लगता है। इसके रंग इतने ब्राइट और नैचुरल हैं कि हर फोटो और वीडियो में लाइफ जैसा फील आता है। फोन का 120Hz रिफ्रेश रेट हर स्क्रॉल और स्वाइप को बेहद स्मूथ बना देता है। यानी चाहे आप गेम खेल रहे हों या इंस्टाग्राम चला रहे हों, सब कुछ बटर जैसा फील होता है।

बैटरी

Realme 14 Pro 5G में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जो पूरे दिन का आरामदायक इस्तेमाल सुनिश्चित करती है, चाहे आप गेम खेल रहे हों, वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों या सोशल मीडिया पर एक्टिव हों। साथ ही इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का फीचर है। जिससे फोन को कुछ ही मिनटों में 0 से 50% तक और लगभग आधे घंटे में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि अब चार्जिंग की टेंशन बिल्कुल कम हो जाती है और आप जल्दी में भी फोन इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकते हैं।

realme 14 Pro 5g price india

प्रोसेसर

Realme 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है। जो फोन को बेहद स्मार्ट और तेज़ बनाता है। इसका मतलब है कि चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों, हेवी गेम्स खेल रहे हों, वीडियो एडिटिंग कर रहे हों या मल्टीटास्किंग कर रहे हों सब कुछ बिना किसी लैग के आसानी से हो जाता है।

डिजाइन

Realme 14 Pro 5G का डिजाइन पहली नजर में ही दिल जीत लेता है। फोन में ग्लास बैक पैनल के साथ प्रीमियम मेटल फ्रेम दिया गया है जो इसे एक फ्लैगशिप फील देता है। इसका कर्व्ड एज और स्लिम बॉडी इसे पकड़ने में बेहद कम्फर्टेबल बनाते हैं। फोन कई खूबसूरत कलर ऑप्शन में आता है जो यूजर्स को स्टाइल के साथ पावर का कॉम्बिनेशन देता है।

प्राइज

Realme 14 Pro 5G की कीमत इसे मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 24,999 रूपये से शुरू होती है। और अलग अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के अनुसार कीमत बढ़ती है। इसके साथ कई ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट भी मिल सकते हैं। जिससे कीमत और भी आकर्षक हो जाती है।

Realme 14 Pro 5G स्टाइल, पावर और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो बजट‑फ्रेंडली होने के बावजूद हर यूज़र की जरूरतों को पूरा करता है।

इसे भी पढ़े :