7000mAh बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ Realme का 5G स्मार्टफोन लॉन्च, साथ में DSLR केमेरा

realme 15x 5g price india

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिजाइन चारों में बैलेंस्ड हो और बजट में भी फिट बैठे, तो Realme 15x 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। Realme ने हमेशा अपनी X सीरीज़ को यूथ फ्रेंडली बनाया है। और इस बार भी कंपनी ने डिजाइन से लेकर स्पीड तक हर पहलू में कुछ खास पेश किया है।

Realme 15x 5G एक शानदार बजट स्मार्टफोन है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसमें आपको 6.8 इंच का बड़ा 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, और 7000mAh की लंबी बैटरी मिलती है जो दिनभर का साथ देती है। इसका 50MP का ड्यूल कैमरा शानदार फोटोज़ क्लिक करता है। जबकि 50MP का फ्रंट कैमरा बेहतरीन सेल्फी के लिए तैयार है। डिजाइन भी काफी प्रीमियम है, जो हाथ में पकड़ने पर महंगे फोन जैसा फील देता है।

Phone Name: Realme 15x 5G
RAM: 6GB / 8GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP
Display: 6.8 inches ( IPS LCD Display)
Battery: 7000 mAh
Charger: 60W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 6300

फर्स्ट लुक

Realme 15x 5G का फर्स्ट लुक देखते ही यह साफ हो जाता है कि कंपनी ने डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। फोन पहली नजर में काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है। इसका रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो रौशनी में हल्का सा शाइन करता है और देखने में बेहद आकर्षक लगता है। कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन भी मॉडर्न है, जो इसे हाई एंड फोन जैसा फील देता है। फोन हाथ में पकड़ते ही हल्का और आरामदायक लगता है, जिससे इसे लंबे समय तक यूज़ करना आसान रहता है।

स्टोरेज

Realme 15x 5G स्टोरेज के मामले में भी यूज़र्स को काफी लचीलापन देता है। इसमें आपको तीन वेरिएंट मिलते हैं। जिसमे 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, और 8GB RAM + 256GB हे। इसका मतलब है कि चाहे आप बेसिक यूज़र हों या हैवी ऐप्स और गेम्स चलाने वाले पावर यूज़र, आपके लिए हर ऑप्शन मौजूद है। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज टाइप दिया गया है, जो फाइल्स को जल्दी ओपन करने और ऐप्स को स्मूद चलाने में मदद करता है।

केमेरा

कैमरा के मामले में भी यह फोन निराश नहीं करता। इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है जो दिन और रात दोनों में क्लियर फोटोज़ खींचता है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो इस बजट में काफी खास बात है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए यह कमाल का है। आप 1080p में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसमें टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे मोड्स भी हैं।

डिस्प्ले

फोन में दिया गया है 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले जो देखने में काफी बड़ा और साफ है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट है, यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव एकदम स्मूद रहता है। ब्राइटनेस भी बढ़िया है, तो धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। हाँ, अगर आप बहुत हाई रेज़ॉल्यूशन स्क्रीन के आदी हैंतो थोड़ा कम शार्प लग सकता है। लेकिन इस प्राइस पर यह डिस्प्ले काफी अच्छा परफॉर्म करता है।

बैटरी

Realme 15x 5G की सबसे बड़ी ताकत है इसकी 7,000mAh बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है। और यूज़र्स की मानें तो यह सच में लंबे समय तक टिकती है। चार्जिंग की बात करें तो इसमें 60W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में काफी चार्ज हो जाता है। अब बार बार चार्जर लगाने की झंझट नहीं।

realme 15x 5g price india

प्रोसेसर

Realme 15x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह प्रोसेसर न सिर्फ पावरफुल है बल्कि पावर एफिशिएंट भी है, यानी फोन तेज़ चलता है और बैटरी ज्यादा देर तक टिकती है। इसमें ऑक्टा कोर CPU है, जो 2.4GHz की स्पीड पर काम करता है, जिससे रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग या मल्टीटास्किंग बिना किसी लैग के स्मूदली चलते हैं।

डिजाइन

Realme 15x 5G को देखकर सबसे पहले जो चीज़ ध्यान खींचती है, वो है इसका आकर्षक डिज़ाइन। फोन का बैक ग्लॉसी है और इसमें Aqua Blue, Marine Blue और Maroon Red जैसे कलर मिलते हैं, जो इसे बहुत ट्रेंडी लुक देते हैं। इसका वजन करीब 212 ग्राम है, जो हाथ में थोड़ा सॉलिड फील देता है। साथ ही इसमें IP69 रेटिंग भी है, यानी पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है।

प्राइज

Realme 15x 5G की कीमत को देखकर साफ पता चलता है कि कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में हर किसी की पहुंच में रखा है। भारत में इस फोन का शुरुआती प्राइस 15,999 रुपये है, जो 6GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए है। वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा परफॉर्मेंस और स्टोरेज चाहते हैं, तो इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट करीब 17,999 रुपये में मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB की कीमत लगभग 19,999 रुपये रखी गई है।

अगर आप एक ऐसा 5G फोन चाहते हैं जो स्टाइलिश दिखे, पावरफुल चले और बजट में हो तो Realme 15x 5G आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

इसे भी पढ़े :