Realme ने फिर से दिखा दिया कि बजट में भी फ्लैगशिप जैसा फोन बनाया जा सकता है। नया Realme P3 Ultra 5G उन्हीं में से एक है शानदार डिजाइन, दमदार बैटरी और तेज़ परफॉर्मेंस के साथ ये फोन उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं, स्मार्टफोन जो दिखने में भी प्रीमियम लगे और चलने में भी बिजली की तरह तेज़ हो।
Realme P3 Ultra 5G एक दमदार स्मार्टफोन है जो शानदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ का परफेक्ट कॉम्बो है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, शक्तिशाली MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 80W Ultra Fast चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। 50MP कैमरा डे लाइट में शानदार फोटो क्लिक करता है। जबकि 120Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बना देता है। अगर आप बजट में फ्लैगशिप फील चाहते हैं। तो Realme P3 Ultra 5G एक बेहतरीन चॉइस है।
| Phone Name | : Realme P3 Ultra 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.83 inches (AMOLED Curved Display) |
| Battery | : 6000 mAh |
| Charger | : 80W Super VOOC fast Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 8350 Ultra |
फर्स्ट लुक
जैसे ही आप Realme P3 Ultra 5G को पहली बार देखते हैं, यह फोन आपको प्रीमियम फील देता है। इसका डिजाइन देखने में इतना ग्लोसी और क्लासी है कि यकीन करना मुश्किल होता है कि यह मिड रेंज फोन है। फ्रंट साइड पर बेहद पतले बेज़ल्स और लगभग 93.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो इसे एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा लुक देता है।
स्टोरेज
Realme P3 Ultra 5G स्टोरेज के मामले में शानदार है। यह फोन दो वेरिएंट में आता है। जिनमे 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज। इसमें आपको Dynamic RAM Expansion फीचर भी मिलता है, जिससे RAM को वर्चुअली बढ़ाकर और भी स्मूद परफॉर्मेंस पाई जा सकती है। गेमिंग, फोटो, वीडियो या बड़े ऐप्स हर चीज़ के लिए इसमें पर्याप्त स्पेस है। साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी ऐप्स को तेज़ी से लोड करती है और डेटा ट्रांसफर को बेहद फास्ट बनाती है।
केमेरा
Realme P3 Ultra 5G कैमरा क्वालिटी के मामले में भी शानदार काम करता है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो दिन की रोशनी में बहुत ही क्लियर और डिटेल्ड फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। जो वाइड एंगल और डेप्थ शॉट्स के लिए काफी अच्छा है। साथ ही इसमें सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो नेचुरल स्किन टोन और शार्प डिटेल्स के साथ खूबसूरत सेल्फी देता है।
डिस्प्ले
Realme P3 Ultra 5G में आपको मिलता है शानदार 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, जो देखने में बेहद ब्राइट और कलरफुल है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बहुत स्मूद बना देता है। जिससे हर मूवमेंट एकदम फ्लुइड लगता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1500 निट्स तक जाती है। इसलिए धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखाई देती है।
बैटरी
Realme P3 Ultra 5G में 6000mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई हे। जो एक बार चार्ज करने पर आराम से डेढ़ दिन तक चल जाती है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करें बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती। साथ ही इसमें 80W Super VOOC Fast Charging का सपोर्ट दिया गया है। जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर तैयार हो जाता है। इसका मतलब है कि अब आपको लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, बस चार्ज लगाइए और थोड़ी देर में फोन फिर से फुल चार्ज।

प्रोसेसर
Realme P3 Ultra 5G में दिया गया है बेहद ताकतवर MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर। जो फोन को बिजली जैसी स्पीड देता है। यह चिपसेट न सिर्फ एनर्जी एफिशिएंट है बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी शानदार है। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या कई ऐप्स एक साथ चलाने जैसे हेवी कामों में भी यह फोन बिना किसी लैग या हैंग के स्मूद चलता है। इसका 4nm आर्किटेक्चर फोन को ठंडा रखता है और बैटरी की खपत भी कम करता है।
डिजाइन
Realme P3 Ultra 5G का डिज़ाइन देखते ही आपको प्रीमियम फील देता है। इसका बैक ग्लॉसी फिनिश और हल्की चमक इसे बहुत स्टाइलिश बनाती है। जबकि राउंडेड एजेज़ और पतले बेज़ल्स फोन को हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। लगभग 93.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और मॉडर्न कैमरा मॉड्यूल इसे फ्लैगशिप लुक देता है। चाहे आप इसे घर में इस्तेमाल करें या बाहर, फोन का डिज़ाइन हर नजर को आकर्षित करता है।
प्राइज
Realme P3 Ultra 5G की कीमत वेरिएंट और स्टोरेज के हिसाब से अलग अलग है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 21,999 रुपये में मिलता है। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 23,999 रुपये है। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म जैसे Flipkart और Amazon पर आपको समय समय पर ऑफ़र, बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफ़र भी मिल जाते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी किफायती हो सकती है।
Realme P3 Ultra 5G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है।
इसे भी पढ़े :





