44% तक सस्ता हुआ Samsung का 5G स्मार्टफोन,साथ में 256GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी

samsung-galaxy-a55-5g-price-in-india

Samsung : आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं,बल्कि हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे वह फोटो खींचना हो,गेमिंग करना हो या ऑफिस वर्क हो। सब कुछ एक ही डिवाइस में मैनेज होता है। ऐसे में Samsung हर बार कुछ नया और बेहतर लेकर आता है। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A55 5G इसी सोच का नतीजा है।

Samsung Galaxy A55 5G एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो स्टाइलिश डिजाइन,दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच की Super AMOLED FHD+ स्क्रीन,120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा है। यह फोन Exynos 1480 प्रोसेसर,12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

Phone Name: Samsung Galaxy A55 5G
RAM
: 8GB / 12GB
ROM: 128GB / 256GB
Camera: 50MP+12MP+5MP
Display: 6.6 inches (16.76 cm) Super AMOLED
Battery: 5000 mAh
Charger: 25W fast Charging
Processor: Samsung Exynos 1480

फर्स्ट लुक

पहली नज़र में ही Samsung Galaxy A55 5G आपको प्रीमियम फील देता है। इसका ग्लास बैक और फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन इसे और भी मॉडर्न बनाता है। फोन काफी स्लिम है और हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है। कलर ऑप्शंस भी काफी आकर्षक हैं। जो युवाओं को खासतौर पर पसंद आएंगे। सामने की बड़ी और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले देखने में बेहद खूबसूरत लगती है

स्टोरेज

Samsung Galaxy A55 5G स्टोरेज के मामले में भी आपको अच्छे ऑप्शन देता है। यह फोन 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जिसे आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। साथ ही इसमें 8GB/12GB तक RAM का सपोर्ट दिया गया है। जिससे फोन स्मूद और फास्ट चलता है। अगर आप ज्यादा डेटा,फोटो और वीडियो स्टोर करते हैं तो बड़ा स्टोरेज वेरिएंट आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

केमेरा

Samsung Galaxy A55 5G फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा दिया हे। जो शार्प और डिटेल्ड फोटो खींचता हे। और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया हे। जो ग्रुप फोटो और नेचर शॉट्स के लिए परफेक्ट हे। और 5MP मैक्रो लेंस दिया हे। जो छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट्स और क्लोज़-अप शॉट्स के लिए परफेक्ट हे। फ्रंट में 32MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा दिया गया है। जिससे आपको न सिर्फ अच्छी सेल्फी बल्कि वीडियो कॉलिंग और व्लॉगिंग के लिए भी शानदार रिज़ल्ट मिलता है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मतलब आपको स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मज़ा मिलेगा। सैमसंग की डिस्प्ले क्वालिटी हमेशा से टॉप रही है और इस फोन में भी आपको क्रिस्टल-क्लियर विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स देखने को मिलेंगे। चाहे मूवी देखनी हो या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो स्क्रीन का एक्सपीरियंस शानदार रहेगा।

बैटरी

Samsung Galaxy A55 5G में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जो आराम से एक दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है। अगर आप नॉर्मल यूज़ करते हैं। जैसे सोशल मीडिया,कॉलिंग,वीडियो देखने और थोड़ी गेमिंग तो यह बैटरी आसानी से पूरा दिन निकाल लेती है। साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया हे। जिसकी मदद से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

samsung-galaxy-a55-5g-price-in-india

प्रोसेसर

Samsung Galaxy A55 5G दिया गया हे Samsung Exynos 1480 का प्रोसेसर। जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह चिपसेट परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बैलेंस्ड है। इसमें गेमिंग,मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स रन करने में यह स्मूद एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें Xclipse 530 GPU दिया गया है। जो ग्राफिक्स और गेमिंग क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। 5G कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोसेसर फास्ट इंटरनेट स्पीड और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है।

डिजाइन

Samsung Galaxy A55 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही प्रीमियम फील कराता है। इसमें ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम दिया गया है। जो इसे मजबूती के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाता है। फोन का स्लिम और फ्लैट बॉडी स्ट्रक्चर हाथ में पकड़ने में काफ़ी कंफर्टेबल लगता है। पतले बेज़ल्स और बड़ी डिस्प्ले इसे और भी मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें कलर ऑप्शन भी काफी अट्रैक्टिव हैं। जैसे Iceblue, Navy,Pink और Lemon। इन कलर्स के कारण यह फोन खासकर युवाओं को काफी पसंद आएगा।

प्राइज

अगर आप Samsung Galaxy A55 5G खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर 44% OFF के साथ उपलब्ध है। लॉन्चिंग प्राइस लगभग 42,999 रुपये थी। लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे आप सिर्फ 23,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें स्टाइलिश डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस सबकुछ मिले, तो Samsung Galaxy A55 5G आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़े :