अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो लुक्स में स्टाइलिश हो, परफॉर्मेंस में दमदार हो और कीमत में भी फिट बैठे, तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सैमसंग ने इस फोन को खासतौर पर मिड रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
Samsung Galaxy F36 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप में शानदार बैलेंस बनाता है। इसमें 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है, जो हर तरह के यूज़र्स के लिए परफेक्ट है। इसका Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग को बिना किसी लैग के संभालता है। इसके अलावा, 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप इसे अपने सेगमेंट का ऑल राउंडर स्मार्टफोन बनाता है।
| Phone Name | : Samsung Galaxy F36 5G |
| RAM | : 6GB / 8GB |
| ROM | : 128GB |
| Camera | : 50MP+8MP+2MP |
| Display | : 6.7 inches (Fluid AMOLED Display) |
| Battery | : 5000 mAh |
| Charger | : 25W Flash Charging |
| Processor | : Samsung Exynos 1380 |
फर्स्ट लुक
Samsung Galaxy F36 5G का डिजाइन एकदम मॉडर्न और प्रीमियम है। इसका स्लिम और ग्लॉसी फिनिश बैक पैनल इसे हैंड में पकड़ने में बेहद आरामदायक बनाता है। फोन के किनारे हल्के कर्व्ड हैं जो इसे और भी स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन सैमसंग की प्रीमियम S सीरीज़ से प्रेरित है, जिससे यह और भी आकर्षक दिखता है। यह फोन कई खूबसूरत रंगों में आता है जैसे Graphite Black, Ocean Blue और Mint Green, जो हर यूज़र के स्टाइल से मैच करेंगे।
स्टोरेज
Samsung Galaxy F36 5G में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोन वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर के साथ आता है जिससे आप जरूरत पड़ने पर RAM को और बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें microSD कार्ड स्लॉट भी है, जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
केमेरा
Samsung Galaxy F36 5G में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा शानदार डिटेल्स और क्लियरिटी के साथ फोटो क्लिक करता है। दूसरा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस से आप बड़े फ्रेम में खूबसूरत लैंडस्केप्स और ग्रुप फोटो ले सकते हैं। और 2MP डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स को नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर देता है। ओर फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्यूटी मोड और नाइट मोड सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिस्प्ले बेहद ब्राइट, कलरफुल और स्मूद है। चाहे आप वीडियो देख रहे हों, सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या गेम खेल रहे हों हर चीज़ का अनुभव बेहद स्मूद लगता है। Super AMOLED डिस्प्ले का फायदा यह है कि ब्लैक डीप होते हैं और कलर्स बहुत नैचुरल दिखते हैं। धूप में भी इसकी स्क्रीन क्लियर नजर आती है, जो आउटडोर यूज़र्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
बैटरी
Samsung Galaxy F36 5G में दी गई है 5000mAh की पावरफुल बैटरी, जो पूरे दिन भारी इस्तेमाल के बावजूद आसानी से चल जाती है। चाहे आप गेम खेल रहे हों या ऑनलाइन वीडियो देख रहे हों, यह फोन आपकी बैटरी चिंता दूर रखेगा। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो फोन को लगभग 1 घंटे में पूरा चार्ज कर देता है।

प्रोसेसर
इस फोन में Samsung Exynos 1380 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 5nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर पावरफुल और एनर्जी इफिशिएंट दोनों है। इसका मतलब है कि आप इसमें हेवी गेम्स खेल सकते हैं, वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं या मल्टीटास्किंग कर सकते हैं, वो भी बिना किसी लैग के। इसके साथ दिया गया Mali-G68 GPU शानदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है, जिससे गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है।
प्राइज
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत भारत में बेहद किफायती रखी गई है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 17,499 रूपये है, जबकि 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 18,999 रूपये तक जाती है।
Samsung Galaxy F36 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसेमंद बैटरी तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करता है।
इसे भी पढ़े :





