आज हम बात करने जा रहे हैं vivo के T series के नए स्मार्टफोन vivo T3 Ultra 5G के बारे में। यानी कि वैसे यूजर के लिए जो क्या क्या मिलता है इस कीमत में जानना चाहते हैं। और साथ में समझना चाहते हैं कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं। तो आइए, एक एक करके इस फोन की खूबियों, कमियों, यूजर एक्सपीरियंस और मेरी राय के साथ देखें।
vivo T3 Ultra 5G एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है जो उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इस फोन में आपको 6.78 इंच की 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतरीन ब्राइटनेस मिलती है, जो देखने का अनुभव बहुत शानदार बनाती है। फोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
| Phone Name | : vivo T3 Ultra 5G |
| RAM | : 8GB / 12GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+8MP |
| Display | : 6.78 inches (AMOLED Curved Display) |
| Battery | : 5500 mAh |
| Charger | : 80W Flash Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 9200+ |
फर्स्ट लुक
जब आप पहली बार vivo T3 Ultra 5G को देखते हैं, तो इसका प्रीमियम डिजाइन तुरंत ध्यान खींच लेता है। फोन का कर्व्ड डिस्प्ले और पतला बॉडी इसे देखकर ही फ्लैगशिप फील देता है। पीछे की तरफ चमकदार ग्लास फिनिश और कैमरा मॉड्यूल का गोलाकार रिंग डिज़ाइन इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। यह देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी हाई एंड स्मार्टफोन को हाथ में लिया हो।
स्टोरेज
vivo T3 Ultra 5G में स्टोरेज के मामले में भी अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है। फोन दो वेरिएंट में आता है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। यानी अगर आप नॉर्मल यूज़र हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट आपके लिए काफी रहेगा, और अगर आप फोटो, वीडियो या गेम्स ज़्यादा रखते हैं, तो 256GB वाला वेरिएंट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस फोन में UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऐप्स और गेम्स को तेज़ी से लोड करने में मदद करती है।
केमेरा
vivo हमेशा से कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है, और vivo T3 Ultra 5G में कंपनी ने इस पर खास ध्यान दिया है। इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें है 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस। कैमरा मॉड्यूल में OIS का सपोर्ट है, जिससे आपकी फोटोज शार्प और स्टेबल आती हैं, भले ही हाथ थोड़ा हिले। सेल्फी के लिए इसमें दिया गया है 50MP का फ्रंट कैमरा, जो स्किन टोन को स्मूद तरीके से एडजस्ट करता है और बैकग्राउंड ब्लर भी नैचुरल देता है।
डिस्प्ले
vivo T3 Ultra 5G का डिस्प्ले पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है। इसमें आपको 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब यह हुआ कि चाहे आप वीडियो देखें, गेम खेलें या सोशल मीडिया स्क्रॉल करें हर चीज़ बेहद स्मूद और क्लियर नजर आएगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है। 1300 nits तक जाती है, इसलिए धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
बैटरी
vivo T3 Ultra 5G की बैटरी परफॉर्मेंस भी उतनी ही दमदार है। इस फोन में आपको 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो दिनभर का पावरफुल बैकअप देने में सक्षम है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया चलाएं। एक बार चार्ज करने पर ये फोन आसानी से पूरा दिन साथ देता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में करीब 70% तक चार्ज हो जाता है।

प्रोसेसर
vivo T3 Ultra 5G की असली ताकत इसका MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर है। यह फोन का दिमाग है और यही उसे फास्ट, स्मूद और पावरफुल बनाता है। यह 4nm तकनीक पर बना है, यानी पावरफुल होने के बावजूद बैटरी को भी खपत कम करता है। इसमें ऑक्टा कोर CPU और Immortalis G715 GPU है, जो गेमिंग और हाई ग्राफिक्स वीडियो को स्मूद और डिटेल्ड बनाता है।
डिजाइन
vivo T3 Ultra 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही प्रीमियम फील देता है। फोन में स्लिम और कर्व्ड बॉडी है, जो हाथ में पकड़ने में आरामदायक है और देखने में स्टाइलिश लगता है। पिछली तरफ ग्लास फिनिश और गोलाकार कैमरा मॉड्यूल फोन को एक एलिगेंट लुक देता है। यह न सिर्फ खूबसूरत दिखता है, बल्कि कैमरा सेटअप भी फ़्लैगशिप जैसे डिज़ाइन का अहसास कराता है।
प्राइज
vivo T3 Ultra 5G की कीमत इसके वेरिएंट और स्टोरेज के हिसाब से 27,999 रुपये से 31,999 रुपये तक है। इसमें आपको 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 27,999 रुपये में मिलता है, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज लगभग 29,999 रुपये में, और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला प्रीमियम वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है।
vivo T3 Ultra 5G एक स्टाइलिश, पावरफुल और भरोसेमंद स्मार्टफोन है जो डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर सभी में संतुलित परफॉर्मेंस देता है।
इसे भी पढ़े :





