Vivo T4 ने लॉन्च किया अपना दमदार फीचर और किफायती किंमत वाला स्मार्टफोन।

vivo t4 ultra 5g price in india

2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में एक और नया नाम जुड़ गया है – Vivo T4 Ultra 5GVivo ने हमेशा से ही अपने यूज़र्स को किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश की है। और इस बार भी कंपनी ने वैसा ही किया है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो 5G सपोर्ट करता हो,दमदार परफॉर्मेंस दे और साथ ही दिखने में भी शानदार हो। तो Vivo T4 Ultra 5G आपके लिए सही चॉइस हो सकता है।

आजकल हर कोई ऐसा स्मार्टफोन चाहता है। जो दिखने में स्टाइलिश हो,परफॉर्मेंस में तेज़ हो और बजट में भी फिट बैठे।Vivo ने हमेशा से ही यूज़र्स को प्रीमियम फील देने वाले स्मार्टफोन बनाए हैं। और T4 सीरीज़ उसी का हिस्सा है।

इस ब्लॉग में हम बात करेंगे इसके डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में विस्तार से।

Phone Name: VIVO T4 Ultra
RAM
: 8 GB/12 GB
ROM: 256 GB/ 512 GB
Camera: 50MP+8MP+50MP
Display: 6.67 inches AMOLED(Curved Display)
Battery: 5500 mAh
Charger: 90W Flash Charging
Processor: MediaTek Dimensity 9300 Plus

फर्स्ट लुक

Vivo T4 Ultra 5G का डिज़ाइन पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है। इसका स्लिम बॉडी और ग्लास बैक फिनिश इसे काफी स्टाइलिश बनाते हैं। साइड्स थोड़े कर्व्ड हैं, जिससे हाथ में पकड़ने में यह आरामदायक लगता है। फोन हल्का है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भी हाथ नहीं थकते।

स्टोरेज

आज के स्मार्टफोन यूज़र्स सिर्फ कॉल या चैटिंग के लिए फोन नहीं इस्तेमाल करते। बल्कि फ़ोटो, वीडियो, गेम्स, ऐप्स, डाक्यूमेंट्स हर चीज़ के लिए फोन ज़रूरी बन गया है। ऐसे में फोन की स्टोरेज और उसकी स्पीड बहुत मायने रखती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vivo T4 Ultra 5G में स्टोरेज को लेकर काफी अच्छी सुविधा दी गई है।

Vivo T4 Ultra 5G को कंपनी ने दो मेमोरी में लॉन्च किया है। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में दिया गया हे।

केमेरा

आजकल फोन का कैमरा सिर्फ फोटोज खींचने के लिए नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी के हर खास लम्हे को कैद करने के लिए एक जरूरी बन गया है। Vivo T4 Ultra 5G में 50MP वाइड एंगल प्राइमरी केमेरा यह केमेरा लो-लाइट हो या डे-लाइट, हर समय में बेहतरीन फोटो क्लिक करता है। और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इससे आपको वाइड-एंगल में ज्यादा फ्रेम कैप्चर करने को मिलता है। और 50MP Periscope Camera जो छोटे-छोटे सब्जेक्ट्स, जैसे फूल, कीड़े या टेक्सचर वाली चीजें,इस लेंस से आप उन्हें क्लोज़-अप में अच्छे से कैप्चर कर सकते हैं। और कंपनी ने इसमें 32MP वाइड एंगल सेल्फी केमेरा भी दिया हे।

डिसप्ले

Vivo T4 Ultra 5G में आपको मिलता है एक 6.67 इंच का AMOLED Curved डिस्प्ले, जो फुल 1260×2800 px (FHD+) रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया हे। ब्राइटनेस के लिए इसमें 5000 निट्स दिए गए हे जो सीधी धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। वीडियो देखना, गेम खेलना या सोशल मीडिया ब्राउज़ करना हो हर काम में इसका डिसप्ले शानदार हे।

बैटरी

इसमें है एक बड़ी 5500mAh की बैटरी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर आराम से पूरा दिन निकाल देती है।
इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कम्पनी ने 90W फास्ट चार्जिंग दिया हे। जो की 0 से 100% तक बैटरी लगभग 35 मिनट में चार्ज हो जाती है।

प्रोसेसर

Vivo T4 Ultra 5G में आपको मिलता है MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर,जो इस प्राइस रेंज में एक पावरफुल चिपसेट है।साथ ही में आपको इसमे Octa core (3.4 GHz, Single core, Cortex X4 +
2.85 GHz, Tri core, Cortex X4 + 2 GHz, Quad core, Cortex A520)
का CPU भी दिया गया हे। यह फोन मल्टीटास्किंग में काफी स्मूद है और हैवी गेम्स भी बिना किसी लैग के चल जाते हैं। अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन निराश नहीं करेगा।

डिजाइन

Vivo ने इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया हे। जिसमे आपको Phoenix Gold और Meteor Grey मिलाने वाला हे।

प्राइज

Vivo ने Vivo T4 Ultra 5G स्मार्टफोन को दो प्राइज में दिया हे। जिसमे आपको 8GB RAM+256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 37,999 रुपये रखी गई हे। और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की किंमत 41,999 रुपये रखी गई हे।

इसे भी पढ़े : Vivo T4 प्राइज इन इंडिया

इसे भी पढ़े : OnePlus Nord CE 5 5G प्राइज इन इंडिया