Vivo : आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और चैटिंग तक सीमित नहीं हैं। बल्कि ये हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चूका हैं। हर कोई चाहता है कि उसके हाथ में ऐसा फोन हो,जो लुक्स में भी शानदार लगे और परफॉर्मेंस में भी तगड़ा हो। इसी सोच के साथ Vivo लेकर आया है अपना नया और पावरफुल स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो डिजाइन,कैमरा,बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते।
Vivo Y400 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर उन लोगो के लिए डिजाइन किया गया है। जो लोग स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इसमें आपको मिलता है बड़ा AMOLED Curved डिसप्ले,हाई-क्वालिटी कैमरा सेटअप,दमदार बैटरी और तेज़ चार्जिंग का सपोर्ट। साथ ही MediaTek प्रोसेसर इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट बनाता है।
| Phone Name | : Vivo Y400 Pro 5G |
| RAM | : 8GB |
| ROM | : 128GB / 256GB |
| Camera | : 50MP+2MP |
| Display | : 6.77 inches (17.2 cm) AMOLED Curved |
| Battery | : 5500 mAh |
| Charger | : 90W fast Charging |
| Processor | : MediaTek Dimensity 7300 |
फर्स्ट लुक
पहली झलक में ही Vivo Y400 Pro 5G आपको एकदम प्रीमियम स्मार्टफोन वाला अहसास दिलाता है। जैसे ही इसे हाथ में पकड़ते हैं इसकी स्लिम बॉडी और स्मूद फिनिश आपकी नज़रें खींच लेता हैं। बैक साइड का ग्लासी लुक और कर्व्ड डिजाइन इतना स्टाइलिश है कि इसे जेब से निकालते ही लोग एक बार ज़रूर नोटिस करेंगे।
स्टोरेज
Vivo Y400 Pro 5G में स्टोरेज की कमी नहीं है। इसमें आपको मिलता है 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज। जिसमें आप आराम से अपनी हज़ारों फोटोज़,वीडियोज़,गाने और ऐप्स सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 8GB RAM दी गई हे। इसमें UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें डेटा ट्रांसफर और ऐप्स का लोडिंग टाइम भी काफी फास्ट रहता है। सीधी भाषा में कहें तो Vivo Y400 Pro 5G का स्टोरेज आपके लिए पर्सनल डिजिटल लॉकर जैसा है। जिसमें सबकुछ सेफ और फास्ट रहता है।
केमेरा
कैमरा आजकल हर यूज़र की पहली पसंद होती है। और Vivo ने इस फोन में इसका खास ध्यान रखा है। इसमें बैक में 50MP Wide Angle प्राइमरी कैमरा दिया गया हे। जो दिन और रात दोनों समय बेहतरीन फोटो खींचता है। इसके साथ एक 2MP का माइक्रो लेंस दिया गया है। जिससे आप डिटेल्ड फोटो खींच सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हे। जो आपकी तस्वीरों को और भी नेचुरल और क्लियर बनाता है।
डिसप्ले
Vivo Y400 Pro 5G में आपको 6.77 इंच का AMOLED Curved डिसप्ले दिया गया हे। जो रंगों को बेहद शार्प और नेचुरल तरीके से दिखाता है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं या गेमिंग करना पसंद करते हैं तो यह डिसप्ले आपको शानदार एक्सपीरियंस देगा।
बैटरी
फोन की बैटरी उतनी ही जरूरी है जितना उसका कैमरा या डिसप्ले। Vivo Y400 Pro 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई हे। जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन चल जाती है। चाहे आप गेमिंग करें,वीडियो देखें या सोशल मीडिया स्क्रॉल करें। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग दिया गया हे। जिससे आपका फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर तैयार हो जाता है।
प्रोसेसर
Vivo Y400 Pro 5G को पावर देता है इसका MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर। जो इस फोन को बेहद फास्ट और पावरफुल बनाता है। अगर आप गेमिंग लवर हैं तो आपको इसमें कोई लैग महसूस नहीं होगा। क्योंकि इसका GPU ग्राफिक्स को और भी क्लियर और रियल जैसा बना देता है। इसमें BGMI या Call of Duty जैसे गेम्स हाई सेटिंग पर भी बिना किसी लैग के खेल सकते हैं।
डिजाइन
Vivo Y400 Pro 5G का डिज़ाइन पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है। इसका स्लिम और लाइटवेट बॉडी इसे हाथ में पकड़ने में बेहद आरामदायक बनाता है। पीछे की तरफ का ग्लास बैक पैनल और कर्व्ड एजेस इसे प्रीमियम फील देते हैं। कैमरा का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न है। जो फोन को बाकी स्मार्टफोन से अलग बनता हे। इसमें तीन कलर ऑप्शन्स रखे गए हैं। जिसमे Fest Gold,Freestyle White और Nebula Purple हे।
प्राइज
Vivo ने Y400 Pro 5G को ऐसे प्राइस सेगमेंट में पेश किया है। जहाँ आपको काम कीमत में प्रीमियम लुक और हाई-एंड फीचर्स दोनों एक साथ मिलते हैं। जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 24,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये राखी गई हे।
Vivo Y400 Pro 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस – तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
इसे भी पढ़े :





